फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment: बच्चों की पढ़ाई के लिए इस स्कीम में करें 10 हजार रुपये निवेश, 10 सालों में जुटा सकते हैं 22 लाख

Wed, 26 Feb 2025 07:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 07:43 PM IST
सार

Mutual Fund Investment For Child Education: आज हम आपको एक बेहद ही शानादर स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में करीब 22 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Education
Mutual Fund SIP Investment - फोटो : AdobeStock

Mutual Fund Investment For Child Education: बच्चों के एक बेहतर भविष्य की रूपरेखा तैयार करने में शिक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हालांकि, आज के दौर में शिक्षा काफी महंगी हो चुकी है। बीटेक, एमबीए आदि कई तरह के उच्च शिक्षा से जुड़े कोर्सेस में दाखिला लेने के लिए आपके पास लाखों रुपये का बजट होना जरूरी है। अगर आपका बच्चा अभी छोटा है और आप अभी से उसकी उच्च शिक्षा के लिए पैसे जुटा रहे हैं, तो आज हम आपको एक बेहद ही शानादर स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में करीब 22 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, लॉन्ग टर्म में यहां से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Education
Mutual Fund SIP Investment - फोटो : AdobeStock

इसमें आपको सबसे पहले किसी एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं। म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके उसमें एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करना है। 

Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Education
Mutual Fund SIP Investment - फोटो : AdobeStock

10 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 10 सालों तक करना है। निवेश अवधि के दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Education
Mutual Fund SIP Investment - फोटो : AdobeStock

अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है तो आप 10 सालों के बाद कुल 22,40,359 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। इसमें आपको कुल 12 लाख रुपये निवेश करना होगा। वहीं आपके इस निवेश पर कुल 10,40,359 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाने में कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Tips For Child Education
Mutual Fund SIP Investment - फोटो : AdobeStock

डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्युचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed