फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment: बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए यहां करें 7 हजार रुपये निवेश, कुछ सालों में जुटा सकते हैं 47.6 लाख

Sat, 03 Aug 2024 06:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Mutual Fund Investment For Child Education Know All Details Here
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock

Investment Tips: अगर आप अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए पैसे जुटाना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको निवेश की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके 47.6 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों की मदद से आप अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवा सकते हैं। ये पैसे आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने का काम करेंगे। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड स्कीम्स अच्छा रिटर्न देती हैं। अगर आपके घर में हाल ही में किसी बच्चे ने जन्म लिया है तो आप उसकी उच्छ शिक्षा के लिए अभी से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 47.6 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 

Mutual Fund Investment For Child Education Know All Details Here
Investment - फोटो : Istock

इसके लिए आपको सबसे पहले एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 7 हजार रुपये का निवेश करना है। 

Mutual Fund Investment For Child Education Know All Details Here
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock

7 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 18 सालों तक करना है। इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 11 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund Investment For Child Education Know All Details Here
Investment - फोटो : Istock

अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है। इस स्थिति में आप 18 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 47.6 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकेंगे। ये पैसे आपके बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में मदद करेंगे। 

विज्ञापन
Mutual Fund Investment For Child Education Know All Details Here
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed