Ladli Laxmi Yojana: देश में बेटियों को लेकर जागरूकता और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लाडली लक्ष्मी योजना है। लाडली लक्ष्मी योजना के जरिए सरकार राज्य की बेटियों के भविष्य को उज्ज्वल और उनको शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती है। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2007 में की थी। वहीं समय की मांग को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ लेकर बेटियां आर्थिक और सामाजिक रूप से सुरक्षित बन सकती हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में विस्तार से -
Ladli Laxmi Yojana: बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्चा उठा रही है सरकार, जानें क्या है लाडली लक्ष्मी योजना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन