Monsoon EV Care Guide: देशभर में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश और जलभराव का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे मौसम में पारंपरिक पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के मुकाबले इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सख्त जरूरत होती है।
हालांकि आजकल के आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर और कारें एडवांस वॉटरप्रूफ तकनीक यानी आईपी रेटिंग के साथ आती हैं, लेकिन भारी बरसात के दौरान की गई कुछ मानवीय गलतियां आपकी लाखों की गाड़ी को कबाड़ बना सकती हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस मौसम में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को किन गलतियों से हर हाल में बचना चाहिए।
2 of 5
गहरे पानी या जलभराव में गाड़ी चलाना
- फोटो : Adobe Stock
गहरे पानी या जलभराव में गाड़ी चलाना
बारिश के दिनों में सड़कों पर जहां आधा टायर से ज्यादा पानी जमा हो, वहां अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी ले जाने की जिद बिल्कुल न करें। हालांकि बैटरी पैक पूरी तरह सील होता है, लेकिन पानी के भीतर लंबे समय तक फंसे रहने से उसके संवेदनशील कनेक्टर्स में नमी जा सकती है। इससे गाड़ी के सेंसर्स और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट खराब हो सकते हैं, जिससे आपकी चलती गाड़ी बीच रास्ते में रूक सकती है।
3 of 5
खुले आसमान या तेज बारिश में चार्जिंग करना
- फोटो : Adobe Stock
खुले आसमान या तेज बारिश में चार्जिंग करना
कभी भी खुले में या तेज बौछारों के बीच अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी को चार्जिंग पर न लगाएं। अगर चार्जिंग गन या गाड़ी के चार्जिंग पोर्ट के भीतर पानी की एक बूंद भी चली गई, तो प्लग चालू करते ही बड़ा शॉर्ट सर्किट हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से हमेशा किसी ढके हुए स्थान (शेड) में ही चार्जिंग करें और प्लग लगाने से पहले पोर्ट को सूखे कपड़े से पोंछ लें।
4 of 5
बारिश में भीगने के तुरंत बाद चार्जिंग पर लगाना
- फोटो : Adobe Stock
बारिश में भीगने के तुरंत बाद चार्जिंग पर लगाना
सफर के दौरान भारी बारिश में भीगकर आने के तुरंत बाद गाड़ी को कभी भी चार्जिंग सॉकेट से न जोड़ें। पानी और नमी के कारण बैटरी पैक का तापमान पहले से अस्थिर हो सकता है, और ऐसे में तुरंत बिजली का हाई-वोल्टेज प्रवाह देने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है। यह लापरवाही मिनटों में आपकी कीमती बैटरी को पूरी तरह फूंक सकती है या उसमें आग लगा सकती है।
5 of 5
कीचड़ साफ करने के लिए हाई-प्रेशर वॉश का इस्तेमाल
- फोटो : Freepik
कीचड़ साफ करने के लिए हाई-प्रेशर वॉश का इस्तेमाल
पानी भरे सड़क पर गाड़ी चलाने के बाद कीचड़ को हटाने के लिए कभी भी वाशिंग सेंटर पर जाकर तेज प्रेशर वाले पानी से सीधे बैटरी पैक या तारों पर स्प्रे न करवाएं। इससे पानी का अत्यधिक दबाव गाड़ी की वाटरप्रूफ सीलिंग को नुकसान पहुंचा सकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल की सफाई के लिए हमेशा हल्के पानी के छिड़काव और एक गीले सूती कपड़े का ही इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित रहता है।