Republic Day Ticket Booking Timing Date And Price: 26 जनवरी का दिन पूरे देशवासियों के लिए बेहद खास रहता है। इस दिन हर साल कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड निकाली जाती है जिसकी सलामी देश का राष्ट्रपति लेते हैं। इस साल भी होने वाले इस कार्यक्रम के लिए तैयारियों जोरों पर हैं।
Republic Day Parade 2026 Ticket: परेड के लिए कहां से मिलेगी टिकट और क्या है कीमत? यहां जानें बुकिंग का तरीका
Republic Day Online And Offilie Ticket Booking: गणतंत्र दिवस परेड के टिकट दो कैटेगरी में मिलेंगे।
26 जनवरी 2026 की गणतंत्र दिवस परेड और 29 जनवरी 2026 को होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के लिए बुक कर सकते हैं टिकट।
20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक में ले सकेंगे परेड की टिकट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब से कब तक मिलेंगे टिकट? कीमत भी जानें
- गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट की बुकिंग 5 जनवरी से शुरू हो चुकी है और ये 14 जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से मिलेंगी। इसकी कीमत 20 रुपये और 100 रुपये (सीटिंग एरिया के हिसाब से) मिलेगी
- बीटिंग रिट्रीट का फुल ड्रेस रिहर्सल 28 जनवरी 2026 को होगी जिसकी टिकट की कीमत 20 रुपये है
- बीटिंग रिट्रीट समारोह 29 जनवरी 2026 को विजय चौक, नई दिल्ली में होगी जिसकी टिकट 100 रुपये की है
ऑफलाइन यहां से ले सकते हैं टिकट:-
- सेना भवन (बाउंड्री वॉल के अंदर गेट नंबर 5 के पास)
- शास्त्री भवन (बाउंड्री वॉल के अंदर गेट नंबर 3 के पास)
- जंतर मंतर (मुख्य गेट-बाउंड्री वॉल के अंदर)
- संसद भवन (रिसेप्शन)
- राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (डी-ब्लॉक, गेट नंबर 3 और 4 के पास)
- कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर (कॉन्कोर्स लेवल, गेट नंबर 8 के पास)
नोट:- गणतंत्र दिवस परेड, फुल ड्रेस रिहर्सल और बीटिंग रिट्रीट के लिए टिकट आप ऊपर दिए गए स्थानों से ले सकते हैं। इसके अलावा टिकट लेने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट और केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड में से कोई एक चाहिए होगा।
ऐसे बुक कर सकते हैं टिकट:-
स्टेप 1
- आपको अगर ऑनलाइन टिकट बुक करनी है तो आपको रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक आमंत्रण वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाना है
- यहां पर 'New User Ragistration' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- फिर यहां पर अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ कैप्चा आदि भरें
- फिर रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करें और आए हुए ओटीपी को भरें
स्टेप 2
- अब आपके सामने Add Guest का ऑप्शन आएगा जिसमें आपको उस व्यक्ति की जानकारी जैसे, नाम, जन्मतिथि आदि भरनी है जिसे परेड देखने जाना है
- इसके बाद आपको आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड में से किसी एक की जानकारी भरनी है
- इन दस्तावेजों में से किसी एक का नंबर भरें, जो दस्तावेज आप यहां देना चाहते हैं
- फिर अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ईमेल, घर का पता आदि भरना है