फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: व्हाट्सएप से भी डाउनलोड कर सकते हैं अपना पैन कार्ड, डीएल समेत कई दस्तावेज, जानें तरीका

Fri, 19 May 2023 08:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 May 2023 08:48 AM IST
विज्ञापन
many documents like driving license and pan card download from whatsapp follow these steps
व्हाट्सएप से पैन कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? - फोटो : istock

Digilocker On WhatsApp: कोई गैर-सरकारी काम करना हो या फिर सरकारी काम या कई बार कुछ अन्य चीजों के लिए भी आपको कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। कई बार जब हार्ड कॉपी इधर-उधर हो जाती है, तो लोग ई-डॉक्यूमेंट से अपना काम चला लेते हैं। इसे आप संबंधित विभाग की वेबसाइट या एप से डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप मैसेंजर एप व्हाट्सएप के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकते हैं? शायद नहीं, पर ऐसा हो सकता है क्योंकि पिछले दिनों इलेक्टॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने घोषणा की थी कि अब लोग डिजिलॉकर सेवा का इस्तेमाल करने के लिए व्हाट्सएप पर MyGov हेल्पडेस्क का उपयोग करने में सक्षम होंगे। ऐसे में बिना देर किए जानते हैं कि आप कैसे इन दस्तावेजों को व्हाट्सएप से डाउनलोड कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

many documents like driving license and pan card download from whatsapp follow these steps
व्हाट्सएप से पैन कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

इन दस्तावेजों को कर सकते हैं डाउनलोड:-

  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • गाड़ी की आरसी
  • सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • बीमा पॉलिसी जैसे अन्य दस्तावेजों को आप यहां रख और डाउनलोड कर सकते हैं।
many documents like driving license and pan card download from whatsapp follow these steps
व्हाट्सएप से पैन कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? - फोटो : istock

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं दस्तावेज:-

स्टेप 1

  • व्हाट्सएप के जरिए दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए आपको पहले इस 9013151515 नंबर पर Namaste या Hi या Digilocker लिखकर मैसेज भेजना है
  • फिर आपसे पूछा जाएगा कि आपको डिजीलॉकर अकाउंट की सर्विस लेनी है या फिर कोविन एप की
विज्ञापन
विज्ञापन
many documents like driving license and pan card download from whatsapp follow these steps
व्हाट्सएप से पैन कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • ऐसे में आपको डिजीलॉकर का विकल्प चुनना है
  • अगर आपका इसमें अकाउट है तो ठीक
  • वरना आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
many documents like driving license and pan card download from whatsapp follow these steps
व्हाट्सएप से पैन कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को आपको यहां दर्ज करना है
  • फिर आपके जो दस्तावेज यहां अपलोड होने हैं, उन्हें आप अपलोड करके फिर डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed