MahaKumbh 2025 Train Schedule: इन दिनों देश ही नहीं बल्कि, दूसरे देशों के लोगों की नजरें भी उत्तर प्रदेश की संगम नगरी पर टिकी हुई हैं। लोग महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं और हर दिन यहां लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हवाई मार्ग, अपने वाहन, बस से और ट्रेनों आदि के जरिए लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। हालांकि, ये भी देखा जा रहा है कि लोगों को ट्रेन टिकट जल्दी से नहीं मिल पा रही है क्योंकि जाने वाले लोगों की संख्या इतना ज्यादा जो है।
{"_id":"67976aae544362e79600af6a","slug":"mahakumbh-2025-how-to-book-confirm-train-tickets-for-kumbh-mela-maha-kumbh-confirm-ticket-kaise-book-kare-2025-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MahaKumbh 2025: नहीं मिल रहा महाकुंभ जाने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट? तो ये तरीका आ सकता है काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
MahaKumbh 2025: नहीं मिल रहा महाकुंभ जाने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट? तो ये तरीका आ सकता है काम
Tue, 28 Jan 2025 08:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 28 Jan 2025 08:30 AM IST
सार
अगर आप भी महाकुंभ में जाने का प्लान कर रहे हैं और आपको ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा है, तो आप इसके लिए एक तरीका अपना सकते हैं।
विज्ञापन
महाकुंभ के लिए ट्रेन।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकुंभ के लिए ट्रेन।
- फोटो : AdobeStock
ऐसे प्राप्त कर सकते हैं कंफर्म ट्रेन टिकट
- अगर आपको भी महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन टिकट नहीं मिल रही है तो आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करके महाकुंभ जा सकते हैं। यात्रा से 24 घंटे पहले भारतीय रेलवे द्वारा इन सीटों की बुकिंग को खोला जाता है। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन यानी तत्काल विंडो टिकट काउंटर से ये टिकट बुक कर सकते हैं।
महाकुंभ के लिए ट्रेन।
- फोटो : AdobeStock
प्रीमियम तत्काल भी विकल्प
- अगर आपको तत्काल ट्रेन टिकट नहीं मिल पाई है या किसी अन्य कारण से आप इसे बुक नहीं कर पाए हैं, तो ऐसे में आप प्रीमियम तत्काल बुक कर सकते हैं। हालांकि, इस टिकट के दाम तत्काल टिकट से अधिक जरूर होते हैं। आप इस प्रीमियम तत्काल को आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या एप से बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ के लिए ट्रेन।
- फोटो : AdobeStock
इस काम को जरूर कर लें
- अगर आप तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो एक काम जरूर कर लें। आपको पहले ही मास्टर लिस्ट में सभी यात्रियों (जिन लोगों के नाम पर टिकट बुक करनी है) के नाम भर लेने हैं। इससे ऑनलाइन तत्काल ट्रेन टिकट भरते समय आपको यात्रियों की जानकारी नहीं देनी होती और इससे आपका समय बचता है जिससे आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
महाकुंभ के लिए ट्रेन।
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे जोड़ सकते हैं मास्टर लिस्ट में नाम:-
- इसके लिए सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है
- फिर यहां पर आपको 'माय अकाउंट वाले सेक्शन में' 'माय प्रोफाइल' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपको यहां पर 'Add / Modify Master List' पर क्लिक करना है
- इसके बाद पैसेंजर की सारी जानकारी यहां भर दें और सबमिट कर दें।