केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में केंद्र सरकार व राज्य सरकार किसानों के लिए समय-समय पर कई योजनाएं लेकर आती रहती हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के हित में 'मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' आरंभ की गई है। इस योजना की शुरुआत 26 सितम्बर 2020 को की गई थी। दरअसल, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को किसान सम्मान निधि योजना से भी जोड़ दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है, ताकि उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। इस योजना के तहत किसानों को साल में दो बार 2,000 रुपये की किस्त यानी सालाना 4,000 रुपये दिए जाते हैं। इसके साथ ही इन सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत भी सालाना 6,000 रुपये का लाभ मिलता है। आइए आज हम आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभ के बारे में बताते हैं।
{"_id":"61d2d95807a7bd0c2e58194b","slug":"madhya-pradesh-kisan-kalyan-yojana-benefits-know-all-details-about-this-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हैं ढेरों लाभ, जानें इनके बारे में","category":{"title":"Agriculture","title_hn":"कृषि","slug":"agriculture"}}
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हैं ढेरों लाभ, जानें इनके बारे में
Mon, 03 Jan 2022 05:45 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 03 Jan 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश किसान कल्याण योजना के लाभ (प्रतिकास्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश किसान कल्याण योजना के लाभ (प्रतिकास्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
इस योजना के लाभ
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के साथ जोड़ दिया गया है। इसका मतलब ये कि अब मध्य प्रदेश के किसानों को सालाना कुल 10 हजार रूपये का लाभ होता है।
मध्यप्रदेश किसान कल्याण योजना के लाभ (प्रतिकास्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
लाभ प्राप्त करने की शर्तें व प्रक्रिया
- इस योजना के जरिए हर किसान को खेती करने में काफी मदद मिलेगी। जिन किसानों को इस योजना का लाभ निलेगा, उस किसान की जानकारी किसान सम्मान निधि पोर्टल पर दर्ज रहेगी। इस लाभ को प्राप्त करने की प्रक्रिया में क्षेत्र के पटवारी किसानों के बारे में पूरी जानकारी का वेरीफिकेशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश किसान कल्याण योजना के लाभ (प्रतिकास्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- किसोनों को क्षेत्र के पटवारी को केवल एक बार ही भौतिक रूप से आवेदन देना होगा। आगे की प्रक्रिया व राशि प्राप्त होने की सूचना मोबाइल पर ही मिल जाएगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश किसान कल्याण योजना के लाभ (प्रतिकास्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
आंकड़े अब तक
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 74 लाख 50 हज़ार किसानों के खाते में लगभग 1 हजार 492 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया। इसी प्रकार साल 2021-22 के लिए पहली किश्त के रूप में 75 लाख किसानों को 1 हजार 500 करोड़ रूपए वितरित हो चुके हैं।