फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan New List for 10th Installment: आपके खाते में नहीं आई दसवीं किस्त? यहां देखिए स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस

Mon, 03 Jan 2022 09:30 AM IST
ज्योति मेहरा कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 03 Jan 2022 09:30 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan New List for 10th Installment Know Why you did not get 10th installment of  PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान योजना की दसवी किस्त चेक करने की पूरी प्रक्रिया (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

नए साल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को तोहफा दिया है। जी हां लम्बे समय से सभी को जिसका इंतजार था, 1 जनवरी 2022 वो दिन था। इस दिन पीएम किसान योजना के तहत प्रधानमंत्री ने 10.09 करोड़ किसानों को 20,900 करोड़ रुपये की 10वीं किस्त जारी की है। एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को यह राशि जारी की। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सरकार किसानों को एक साल में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है। इसे चार महीने में एक बार यानी साल में तीन बार 2,000 रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। मगर आपके खाते में ये राशि नहीं आई है तो इसके बारे में पता करने के लिये सबसे पहले आपको अपना स्टेटस चेक कर लेना चाहिए। यदि आपके स्टेटस में एफटीओ जनरेट हो गया था या एफटीओ विल बी जनरेटेड लिखा नजर आ रहा था तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी किस्त जरूर आई होगी। आइए जानते हैं इसे कैसे देखते हैं...

PM Kisan New List for 10th Installment Know Why you did not get 10th installment of  PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान योजना की दसवी किस्त चेक करने की पूरी प्रक्रिया (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। यहां होम पेज पर मेन्यू बार में जाकर फार्मर कार्नर’ के Beneficiary List पर क्लिक करें। इसके बाद आपको राज्य, जिला, तहसील और गांव की जानकारी भरनी है। इतना करने पर आपके सामने नई लिस्ट आने लगेगी।
PM Kisan New List for 10th Installment Know Why you did not get 10th installment of  PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान योजना की दसवी किस्त चेक करने की पूरी प्रक्रिया (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

पेमेंट की जानकारी चेक करने का तरीका...

  • इसके लिए आपको सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाकर 'पेमेंट सकसेस' टैब के नीचे दिया गया भारत का नक्शा दिखाई देगा। वहीं इसके नीचे दिए Dashboard पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan New List for 10th Installment Know Why you did not get 10th installment of  PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान योजना की दसवी किस्त चेक करने की पूरी प्रक्रिया (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां पर आपको Village Dashboard मिलेगा, जहां आप अपने गांव की पूरी डिटेल जान सकेंगे। यहां आपको सबसे पहले स्टेट स्लेक्ट करना है इसके बाद अपना जिला, फिर तहसील और फिर गांव के नाम तक पहुंच जाएं। 
विज्ञापन
PM Kisan New List for 10th Installment Know Why you did not get 10th installment of  PM Kisan Samman Nidhi Yojana
पीएम किसान योजना की दसवी किस्त चेक करने की पूरी प्रक्रिया (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
  • इतना करने के बाद आपको शो बटन पर क्लिक करना है। फिर आप जिसके बारे में जानना चाहते हैं उसपर क्लिक करके पूरी डिटेल जान सकते हैं।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed