Lockdown Rumours Alert: इस वक्त लगभग सभी देशों की नजरें मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर है, क्योंकि इससे लगभग सभी देशों में एलपीजी गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल की दिक्कतें हो रही हैं। भारत में भी लोगों को एलपीजी लेने में किल्लतें हो रही हैं और कई बार तो पेट्रोल-डीजल को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ने लगती हैं कि लोग पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा लेते हैं।
{"_id":"69c6207a84a5cb8b8d096095","slug":"lockdown-rumours-in-india-government-denies-all-false-claimes-full-details-explained-in-hindi-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockdown Rumours: क्या देश में लॉकडाउन लगने वाला है? सरकार के जवाब से दूर करें कंफ्यूजन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Lockdown Rumours: क्या देश में लॉकडाउन लगने वाला है? सरकार के जवाब से दूर करें कंफ्यूजन
Fri, 27 Mar 2026 11:45 AM IST
Prakash Chand Joshi
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:45 AM IST
सार
Government Response to Lockdown Rumours in India: अगर आपने भी ऐसी चर्चाएं सुनी हैं कि देश में लॉकडाउन लगने वाला है या आपसे कोई ऐसा कर रहा है, तो आप इन अफवाहों पर ध्यान न दें। क्योंकि सरकार की तरफ से ये साफ कर दिया गया है कि ऐसा कुछ नहीं है और ये बातं सिर्फ अफवाहें हैं।
विज्ञापन
सरकार ने बताया कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने बताया कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा।
- फोटो : Adobe Stock
क्या बातें हैं चर्चा में?
- लोगों के बीच इस बात की चर्चा तेज है कि देश में लॉकडाउन लग सकता है
- इसको लेकर लोग एक-दूसरे से चर्चा भी कर रहे हैं जिससे कई लोग इस बात को सच भी समझने लगे हैं जिसकी वजह से लोग अपनी जरूरत के सामान को स्टोर भी कर रहे हैं
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू
- फोटो : एक्स/एएनआई/संसद टीवी/वीडियो ग्रैब
क्या कहा सरकार ने?
- सरकार ने ये साफ कर दिया है कि देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगने वाला है
- आज केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। पीएम मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
क्या बोले रिजिजू?
- जब पत्रकारों ने संसद के बाहर किरेन रिजिजू से पूछा कि क्या देश में लॉकडाउन लगने वाला है, तो इस पर उन्होंने कहा कि 'नहीं, नहीं, ये सब कौन अफवाह उड़ा रहा है।' उन्होंने आगे ये भी कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर कहा था कि हमें पैनिक नहीं होना है और उन्होंने जमाखोरों को चेतावनी भी दी।'
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
हरदीप सिंह पुरी भी कर चुके हैं लॉकडाउन की अफवाहों का खंडन
- भारत सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृति गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी बीते दिन एक पोस्ट कर कहा कि 'भारत में लॉकडाउन लगने की अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं। मैं ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत सरकार के पास ऐसा कोई भी प्रास्ताव विचाराधीन नहीं है।'