Excise Duty On Petrol And Diesel: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर लगभग सभी देशों पर देखा जा रहा है और भारत भी इसे अछूता नजर नहीं आ रहा है। पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी गैस पर हर किसी की नजर है और सरकार इन्हें लेकर कई नए नियम भी ला चुकी है।
वहीं, अब इन सबके बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार की तरफ से एलान किया गया है कि वो पेट्रोल और डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी कम कर रही है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि क्या इससे आम आदमी को पेट्रोल-डीजल सस्ते दाम पर मिल सकता है या नहीं...
2 of 5
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाई है।
- फोटो : Adobe Stock
कितनी कम हुई है एक्साइज ड्यूटी?
- केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 3 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम करने का एलान किया है, जो पहले 13 रुपये प्रति लीटर थी
- डीजल पर सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को प्रति लीटर जीरो कर दिया है, जो पहले 10 रुपये प्रति लीटर थी
3 of 5
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाई है।
- फोटो : Adobe Stock
क्या सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल?
- जहां एक तरफ अब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को कम कर दिया है, तो ऐसे में ये सवाल चर्चा में आना लाजमी है कि क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे?
- जिस तरह से पेट्रोल में 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की गई है और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को जीरो कर दिया है, तो इससे गुंजाइश बनती है कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो
4 of 5
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाई है।
- फोटो : Adobe Stock
- माना तो जा रहा है कि एक्साइज ड्यूटी कम होने से इसका सीधा फायदा आम आदमी को मिल सकता है। पर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जिस तरह से देश में मौजूदा हालात चल रहे हैं उससे तेल कंपनियां इस एक्साइज ड्यूटी के कम होने का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की महंगाई को संतुलित करने में भी कर सकती है।
5 of 5
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाई है। (सांकेतिक सस्वीर)
- फोटो : AI
- हालांकि, ये जरूर माना जा रहा है कि जो लोगों को लग रहा था कि कच्चे तेल के दाम बढ़ने से देश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं, उसके लिए जरूर माना जा रहा है कि फिलहाल ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दाम कम प्रति लीटर कम होंगे या ऐसे ही बने रहेंगे? इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।