फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: अगर लोन लेने के बाद किसी की मृत्यु हो जाए, तो कौन चुकाएगा कर्ज? जानिए क्या कहता है नियम

Thu, 10 Nov 2022 12:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
Loan Rules If someone dies after taking a loan, who will repay his loan
What Happens If The Loan Borrower Dies - फोटो : Istock

अक्सर देखने को मिलता है कि जब भी लोगों को पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में वो बैंक से अपने जरूरी कार्यों को कराने के लिए लोन का सहारा लेते हैं। लोन भी कई तरह के होते हैं, पर्सनल लोन, कार लोन, होम लोने आदि। ग्राहक अपनी-अपनी जरूरतों के आधार पर ये लोन लेते हैं। हालांकि, लोन लेने के बाद उसका भुगतान किस्तों में करना होता है। वहीं कई बार लोन लेने वाले शख्स की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है। ऐसे में आपने कभी सोचा है कि उसकी मृत्यु होने के बाद लोन की जो राशि बच जाती है। उसका क्या होता है? ऐसी परिस्थितियों में कई तरह के सवाल उठते हैं। क्या लोन की जो राशि बच जाती है उसका भुगतान उत्तराधिकारी को करना पड़ता है या इसको लेकर कोई नियम है। अगर आपको भी इस बारे में नहीं पता है। ऐसे में आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं - 

Loan Rules If someone dies after taking a loan, who will repay his loan
What Happens If The Loan Borrower Dies - फोटो : i stock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि मृत्यु के बाद लोन के भुगतान को लेकर कई तरह के नियम हैं। होम लोन की वसूली को लेकर अलग नियम होते हैं। वहीं पर्सनल लोन के लिए दूसरे नियम हैं।

Loan Rules If someone dies after taking a loan, who will repay his loan
What Happens If The Loan Borrower Dies - फोटो : i stock

अगर कोई व्यक्ति होम लोन लेता है। ऐसे में इसके बदले घर के कागज को गिरवी रखा जाता है। अगर होम लोन लेने के बाद व्यक्ति की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है। ऐसे में इसकी अदायगी की जिम्मेदारी को-बोरोवर पर होती है या व्यक्ति के उत्तराधिकारी को इस लोन को चुकाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Loan Rules If someone dies after taking a loan, who will repay his loan
What Happens If The Loan Borrower Dies - फोटो : istock

इसके अंतर्गत उन्हें ऑप्शन दिए जाते हैं। इनमें बैंक संपत्ति बेचकर लोन का भुगतान करने के लिए कहता है। अगर ऐसा नहीं होता है। इस स्थिति में बैंक लोन की एवज में गिरवी रखी गई संपत्ति को नीलाम कर देता है।

विज्ञापन
Loan Rules If someone dies after taking a loan, who will repay his loan
What Happens If The Loan Borrower Dies - फोटो : istock

इसके अलावा कई बैंक एक नए ऑप्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अंतर्गत बैंक लोन देते वक्त व्यक्ति का इंश्योरेंस करवा देते हैं। अगर व्यक्ति की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में बैंक इंश्योरेंस के माध्यम से इन पैसों को लेता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed