Loan Alert: क्या आपने कभी लोन लिया है? शायद हां या नहीं, क्योंकि अगर देखा जाए तो भारत में एक बड़ा तबका अपने कई छोटे-बड़े कामों के लिए लोन लेता है। कोई मोबाइल खरीदते समय ईएमआई बनवाता है, तो कोई शादी के लिए, पढ़ाई के लिए, कार के लिए, घर के लिए या अपने कई पर्सनल कामों के लिए तक लोन लेता है। इससे थोड़े-थोड़े करके पैसे रिटर्न कर सकते हैं और एक साथ अपने काम के लिए पैसे मिल जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? शायद नहीं, पर अगर आप ध्यान नहीं देते हैं, तो जालसाज आपको चपत लगा सकते हैं और वो भी लोन के नाम पर। तो चलिए जानते हैं लोन लेते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65a0e76b6de6df80bd04ff29","slug":"loan-alert-do-not-make-these-mistakes-while-taking-loan-2024-01-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: लोन लेते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जालसाज खाली कर सकते हैं बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: लोन लेते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जालसाज खाली कर सकते हैं बैंक खाता
Fri, 12 Jan 2024 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
लोन लेते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन लेते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान:-
नंबर 1
- आप जब भी लोन ले रहे हों, तो ध्यान रखें कि आपके पास केवाईसी के लिए कॉल आ सकता है, जिसमें वो आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी या ओटीपी जैसी चीजें मांग सकते हैं। पर ध्यान दें कि ये कॉल फर्जी हो सकता है, क्योंकि बैंक कभी ऐसी कोई जानकारी नहीं मांगता है। आप इसके लिए सीधे बैंक से संपर्क करें न कि किसी अनजाने कॉल पर अपनी जानकारी दे दें।
लोन लेते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- जालसाज लोगों को लोन के कई फर्जी ऑफर्स भेजने से भी बाज नहीं आते हैं। ईमेल, मैसेज या सोशल मीडिया के जरिए ये लोगों को फर्जी मैसेज भेजते हैं और अपनी बातों में फंसाकर उन्हें ठग लेते हैं। इसलिए आप किसी ऐसे अनजाने कॉल-मैसेज पर कभी विश्वास न करें। वरना आपके साथ भी ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन लेते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 3
- कई लोग बैंक से लोन नहीं लेते हैं, इसके कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में लोग थर्ड पार्टी के पास या किसी ब्रोकर के पास जाते हैं, ताकि उनको लोन मिल जाए। पर यहां ध्यान रखें कि कई लोग फर्जी भी होते हैं, जो आपसे पैसे ले लेते हैं, लेकिन आपको लोन नहीं दिलाते। ऐसे लोगों से बचकर रहें।
विज्ञापन
लोन लेते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 4
- आजकल तो जालसाज लोग लोगों को लोन अप्रूवल के ऐसे नकली पेपर्स भेजते हैं, जो देखने में एकदम असली लगते हैं और आम आदमी इन्हें पहचान भी नहीं पाता है। ऐसे में लोग विश्वास करके इन लोगों को चेक साइन करके दे देते हैं या जालसाज लोगों से ऑनलाइन पेमेंट भी ले लेते हैं। इसके बाद ये लोग रफू चक्कर हो जाते हैं और आपको ठग लेते हैं।