फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Saral Pension Yojana: एलआईसी की शानदार स्कीम, सिर्फ एक बार करें निवेश, जिंदगीभर मिलती रहेगी पेंशन

Mon, 27 Nov 2023 07:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
lic saral pension yojana invest one time and get lifetime pensions know all details
LIC Saral Pension Yojana - फोटो : istock

 

 

LIC Saral Pension Yojana: रिटायर होने के बाद कार्यरत लोगों के नियमित आय का स्त्रोत बंद हो जाता है। इसलिए रिटायरमेंट के बाद के खर्चों के लिए एक फंड होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए लोग रिटायरमेंट प्लानिंग करते हैं, जिसका पेंशन भी हिस्सा है। देश के लोग निवेश के लिए एलआईसी को एक सुरक्षित विकल्प के तौर पर देखते हैं। अलग-अलग वर्गों के लिए एलआईसी की तरफ कई स्कीम चलाई जा रही हैं। 

एलआईसी की स्कीम्स भरोसेमंद होती हैं और इसके साथ ही इसमें निवेश करने के बाद रिटर्न भी काफी शानदार मिलता है।  इसकी वजह से देशभर में लोग एलआईसी की स्कीम्स में निवेश करना पसंद करते हैं। एलआईसी की शानदार स्कीम में एलआईसी सरल पेंशन योजना शामिल है, जो एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी स्कीम है। इसमें आपको एक बार निवेश करना होता है। आइए हम आपको एलआईसी के इस स्कीम के बारे में विस्तार से बताते हैं...
 

lic saral pension yojana invest one time and get lifetime pensions know all details
LIC Saral Pension Yojana - फोटो : istock

कैसे देना होगा प्रीमियम

एलआईसी सरल पेंशन प्लान को आप अपनी पत्नी/पति या अकेले भी ले सकते हैं। इसमें आपको एक बार निवेश करना होगा। इसके बाद आपको पूरे जीवन पेंशन मिलती रहेगी। पॉलिसी की शुरुआत होने के छह महीने बाद कभी भी आप सरेंडर कर सकते हैं। एलआईसी सरल पेंशन योजना में निवेश के लिए न्यूनतम उम्र 40 साल और अधिकतम उम्र 80 साल होनी चाहिए। 
 

lic saral pension yojana invest one time and get lifetime pensions know all details
LIC Saral Pension Yojana - फोटो : iStock

क्या है पेशन पाने का विकल्प

इस योजना में निवेश करने वाला व्यक्ति मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना पेंशन ले सकता है। मासिक पेंशन न्यूनतम 1,000 रुपये, तिमाही पेंशन न्यूनतम 3,000 रुपये, छमाही पेंशन न्यूनतम 6,000 रुपये और सालाना पेंशन न्यूनतम 12,000 रुपये मिलती है।

DDA Housing Scheme: दिल्ली में 11.5 लाख रुपये में मिल रहे फ्लैट, DDA की हाउसिंग स्कीम में ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
lic saral pension yojana invest one time and get lifetime pensions know all details
LIC Saral Pension Yojana - फोटो : iStock

सबसे अच्छी बात यह है कि इस योजना में अधिकतम पेंशन राशि की कोई सीमा नहीं है। आपकी उम्र 42 साल है और आप 30 लाख रुपये की एन्युटी खरीद रहे हैं, तो आपको 12,388 रुपये महीने पेंशन मिलती है। अगर आप अधिक पेंशन लेना चाहते है, तो उसके मुताबिक निवेश कर सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त, जानिए क्या है अपडेट

विज्ञापन
lic saral pension yojana invest one time and get lifetime pensions know all details
LIC Saral Pension Yojana - फोटो : Istock

मिलती है यह खास सुविधा 

एलआईसी सरल पेंशन प्लान शुरू करने के छह महीने बाद लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप बीमार होते हैं और इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता है, तो आप पॉलिसी में जमा पैसा भी वापस निकाल सकते हैं। अगर ग्राहक पॉलिसी सरेंडर करता है, तो बेस प्राइस का 95 फीसदी पैसा वापस मिल जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed