LIC Aadhaar Shila Plan: देश में सरकार महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। इसके अलावा महिलाएं खुद से भी अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करके अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकती हैं। गौरतलब बात है कि जानकारी के अभाव में कई महिलाएं अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी योजनाओं में निवेश नहीं कर पाती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम आधार शिला प्लान है। देश में बड़े पैमाने पर लोग एलआईसी को सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर देखते हैं। इसी वजह से किन्हीं और स्कीम्स में निवेश करने की बजाए ज्यादातर लोग एलआईसी में अपने पैसों को इन्वेस्ट करते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसमें आप 87 रुपये की बचत करके 11 लाख रुपये इकट्ठा कर सकती हैं।
LIC: महिलाएं ध्यान दें, एलआईसी की इस स्कीम में करें 87 रुपये का निवेश, मिलेंगे पूरे 11 लाख
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन