Ladli Behna Yojana: देश में केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ महीनों पहले मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया है। इस स्कीम का नाम लाडली बहना योजना है। स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने की 10 तारीख को 1 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। शिवराज सिंह चौहान की मानें, तो यह स्कीम सामाजिक क्रांति का शंखनाद है। इस स्कीम के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वहीं लाडली बहना योजना के लिए आवेदन अब फिर से शुरू हो गए हैं। योजना में कुछ बदलावों को भी अंजाम दिया गया है। स्कीम के अंतर्गत अब 21 या उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं भी इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना में हुआ बड़ा बदलाव, अब 21 साल की महिलाएं भी उठा सकेंगी योजना का लाभ
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन