फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KVP: इस सरकारी स्कीम में अपने पैसों को करें निवेश, कुछ महीनों में डबल हो जाएंगे पैसे

Sat, 01 Jul 2023 01:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Yojana Registration Process Benefits And Interest Rates
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Istock

Kisan Vikas Patra Yojana: देश में एक बड़ी आबादी निवेश के लिए अच्छी योजनाओं की तलाश करती है। ऐसे में अगर आप भी किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां आपको शानदार रिटर्न मिले। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। अगर आप किसी सुरक्षित निवेश योजना में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। ऐसे में आप पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में निवेश कर सकते हैं। किसान विकास पत्र योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक ऐसी योजना है, जिसमें आपको एकमुश्त अपने पैसों का निवेश करना होता है। निवेश करने के बाद एक तय अवधि के बाद आपके पैसे दोगुने हो जाते हैं। इस योजना को खासतौर पर किसानों के लिए शुरू किया गया है। इसी वजह से इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना रखा गया। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

Kisan Vikas Patra Yojana Registration Process Benefits And Interest Rates
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Istock

किसान विकास पत्र योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश राशि की सीमा को अभी तक तय नहीं किया गया है। वर्तमान समय में किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

Kisan Vikas Patra Yojana Registration Process Benefits And Interest Rates
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : istock

अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं। ऐसे में आपके पैसे 115 महीने यानी 9 साल और 7 महीने में डबल हो जाएंगे। अगर आप सरकार की किसान विकास पत्र योजना में एकमुश्त 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Yojana Registration Process Benefits And Interest Rates
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : istock

इस स्थिति में आपके पैसे 115 महीनों के बाद 10 लाख रुपये बन जाएंगे। किसान विकास पत्र योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा मिलता है। 

विज्ञापन
Kisan Vikas Patra Yojana Registration Process Benefits And Interest Rates
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : istock

इस स्कीम में आप 100 रुपये के मल्टीपल में भी निवेश कर सकते हैं। आप पोस्ट ऑफिस में विजिट करके आसानी से इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed