PM Kisan Yojana: शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंच सके। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। जैसे- केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है और इसका सीधा लाभ देश के किसानों को मिलता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। ऐसे में किसान चाहते हैं कि अब अगली किस्त भी उन्हें जल्दी मिल जाए, लेकिन यहां किसानों को कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आपकी एक गलती के कारण आप ठगी का भी शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किसानों को कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"645485d7c2a6a64d5f02b829","slug":"kisan-samman-nidhi-2023-news-in-hindi-avoid-these-mistakes-while-enrolling-for-pm-kisan-yojana-2023-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किस्त के चक्कर में किसान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना गंवा सकते हैं मेहनत की कमाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किस्त के चक्कर में किसान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना गंवा सकते हैं मेहनत की कमाई
Fri, 05 May 2023 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 May 2023 10:01 AM IST
विज्ञापन
किसानों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
किसान इन गलितियों के कारण हो सकते हैं ठगी के शिकार, न करें:-
नंबर 1
- योजना से जुड़े कई किसान ऐसे भी हैं, जिनको किन्हीं कारणों की वजह से कई किस्त का लाभ नहीं मिला होगा। ऐसे में जालसाज लोगों को फर्जी कॉल करके किस्त दिलाने का झूठा वादा करके उन्हें ठगने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए आप ऐसे किसी कॉल या मैसेज आदि पर विश्वास न करें।
किसानों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- योजना के अंतर्गत पहले ही साफ कर दिया गया था कि सभी लाभर्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आपके पास कोई अनजाने नंबर से केवाईसी का लिंक आता है या इसको लेकर कॉल आती है, तो आप सावधान रहें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। केवाईसी के लिए आप किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर करवा सकते हैं या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। पर किसी कॉल पर विश्वास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : pexels
नंबर 3
- पीएम किसान योजना के नाम पर जालसाज किसानों को मैसेज या व्हाट्सएप आदि पर फर्जी लिंक भेजते हैं। पर यहां आपको ध्यान रखना है कि इन लिंक पर कभी क्लिक न करें और न ही इन लिंक के जरिए अपनी कोई जानकारी साझा करें। वरना आपकी मेहनत की कमाई ये जालसाज उड़ा सकते हैं।
विज्ञापन
किसानों को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपके पास ऐसा कॉल आता है जिसमें आपसे अपना बैंक खाता अपडेट करवाने के लिए कहा जाता है, तो अलर्ट रहें। ये कॉल फर्जी हो सकता है और यहां कोई गोपनीय या बैंकिंग जानकारी न दें।