Pan Card Correction: कई ऐसे दस्तावेज होते हैं जिनके न होने पर आपके कई काम तक अटक सकते हैं। इन्हीं में से एक दस्तावेज है पैन कार्ड। दरअसल, बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए, आयकर रिटर्न भरने के लिए, वित्तीय लेन देन करने के लिए, लोन लेने के लिए आदि पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। पर अगर आपके पैन कार्ड में आपका नाम, आपकी जन्मतिथि आदि में कोई गलती है, तो फिर आपके कई काम तक अटक सकते हैं क्योंकि ये दूसरे दस्तावेजों से मेल जो नहीं खाता है। इसलिए आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप अपने पैन कार्ड में करेक्शन करवा लें। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपने पैन कार्ड में प्रिंट हुई गलतियों को ठीक करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6453bf1529849cbffd010b29","slug":"how-to-do-correction-in-your-pan-card-follow-these-steps-2023-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pan Card: पैन कार्ड में गलती होने पर अटक सकते हैं कई काम, घर बैठे ऐसे करवा सकते हैं सुधार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pan Card: पैन कार्ड में गलती होने पर अटक सकते हैं कई काम, घर बैठे ऐसे करवा सकते हैं सुधार
Fri, 05 May 2023 09:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 05 May 2023 09:15 AM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड में करेक्शन करवाने का तरीका
- फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड में करेक्शन करवाने का तरीका
- फोटो : istock
पैन कार्ड में गलतियों को ऐसे ठीक करवा सकते हैं:-
स्टेप 1
- अगर आपके पैन कार्ड में कुछ गलतियां हैं, जैसे- नाम, जन्मतिथि आदि। तो आप इन्हें ठीक करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना है
पैन कार्ड में करेक्शन करवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- पोर्टल पर जाने के बाद आपको एप्लिकेशन टाइप का विकल्प मिलेगा
- इस ऑप्शन पर क्लिक करें
- फिर आपको यहां पर 'Changes or Correction in existing PAN Data/Reprint of PAN Card' के विकल्प पर क्लिक करना है
- अब यहां मांगी गई जानकारियां भरें और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड में करेक्शन करवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको यहां अपने दस्तावेज अपलोड करने हैं, जिनमें आप आधार कार्ड, पासपोर्ट, डीएल आदि कर सकते हैं
- फिर ऑनलाइन मोड से फीस जमा कर दें
- बस इसका बैंक रेफरेंस नंबर और ट्रांजेक्शन आईडी को संभालकर रख लें
विज्ञापन
पैन कार्ड में करेक्शन करवाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको यहां पर फॉर्म भरना है
- इस फॉर्म में आपको बताना है कि आपके पैन कार्ड में क्या गलतियां हैं और आप क्या सही करवाना चाहते हैं
- ये सब भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें
- फिर आपका पैन कार्ड अपडेट होकर आपको मिल जाता है।