Crude Oil Importance: अगर इलेक्ट्रिक वाहनों को छोड़ दें, तो हमें बाकी गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल-डीजल की जरूरत पड़ती है जिसके लिए हमें पेट्रोल या सीएनजी पंप जाना होता है। जबकि, हमें गैस चूल्हे पर खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस चाहिए होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पेट्रोल-डीजल और गैस बनती कैसे हैं? शायद नहीं, पर इनका एक पूरा प्रोसेस होता है जिसके तहत इन्हें तैयार किया जाता है। आमतौर पर लोग सिर्फ इतना ही जानते हैं कि इन चीजों को जमीन से निकाला जाता है, लेकिन असल में ये तैयार कैसे होते हैं इस बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस कैसे तैयार होती हैं। आप इसका पूरा प्रोसेस अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
{"_id":"67038bb3189e2a6ceb03c13d","slug":"kaam-ki-baat-how-to-make-petrol-diesel-and-gas-from-crude-oil-check-here-process-2024-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: क्या आप जानते हैं कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल और गैस कैसे बनती है? यहां जानें पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: क्या आप जानते हैं कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल और गैस कैसे बनती है? यहां जानें पूरी प्रक्रिया
Mon, 07 Oct 2024 01:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल बनाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल बनाने का तरीका क्या है?
- फोटो : पीटीआई
- पेट्रोल, डीजल और गैस बनने के प्रोसेस के बारे में जानेंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि इन चीजों को बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी क्या चीज है। दरअसल, पेट्रोल, डीजल और गैस जैसी चीजें बनाने के लिए सबसे जरूरी है कच्चा तेल जिसे लोग क्रूड ऑयल भी कहते हैं।
पेट्रोल बनाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बनता है पेट्रोल-डीजल और गैस?
- अगर आपको आसान शब्दों में बताएं कि ये पेट्रोल-डीजल और गैस कैसे बनते हैं, तो जान लें कि इसके लिए रिफाइनिंग प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए अलग-अलग जगहों पर रिफाइनरी होती है, जहां पर ये पूरी प्रक्रिया की जाती है। इस प्रक्रिया में कच्चे तेल को अलग-अलग घटकों में तोड़ा जाता है जिन्हें हाइड्रोकार्बन कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल बनाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
ये है पेट्रोल बनाने का तरीका
- पेट्रोल, डीजल और गैस बनाने के लिए डिस्टिलेशन, क्रैकिंग, रीफॉर्मिंग और अल्काइलेशन जैसी कई प्रक्रियाओं का इस्तेमाल होता है। ऐसे में जब पेट्रोल बनाया जाता है तो इसके लिए डिस्टिलेशन के दौरान ही कच्चे तेल से पेट्रोल अलग किया जाता है। इसके बाद इसे अलग-अलग कंपाउंड्स के साथ मिला लिया जाता है जिससे इसकी गुणवत्ता बढ़ जाती है और फिर पेट्रोल तैयार हो जाता है।
विज्ञापन
पेट्रोल बनाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
गैस कैसे बनती है?
- सबस पहले गैस की बातें करें तो जब कच्चे तेल को रिफाइन की प्रक्रिया में भेजा जाता है, तो इसे अलग-अलग घटकों में तोड़ा जाता है। वहीं, कच्चे तेल के शोधन के पहले चरण में पेट्रोलियम गैस जैसी अन्य प्राकृतिक गैसें निकलती है और इसी पेट्रोलियम गैस को एलपीजी सिलेंडर में भरा जाता है।