फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जापान के इस शहर में सिर्फ 2 घंटे कर सकेंगे मोबाइल का इस्तेमाल, जानें क्या है ये नियम और क्यों पड़ी इसकी जरूरत

Fri, 05 Sep 2025 04:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 05 Sep 2025 04:07 PM IST
सार

Mobile Timings Limits Details In Hindi: अगर आप भी दिन भर घंटों-घंटों मोबाइल फोन चलाते हैं, तो आपको जापान के टोयोआके शहर में लागू होने वाले इस नए नियम के बारे में जरूर जानना चाहिए।

विज्ञापन
Japan limits of mobile phone uses check here rules details in hindi
मोबाइल चलाने को लेकर जापान में नया नियम। - फोटो : Adobe Stock

Mobile Timings Limits Rules: अगर आप अपने आसपास देखेंगे या हो सकता है खुद को ही देखें तो आपको महसूस होगा कि आप रोजाना कितना मोबाइल चलाते हैं। आज के समय में लगभग हर कोई किसी न किसी काम के लिए फिर चाहे वो सोशल मीडिया हो या किसी को कोई और दूसरा काम, लेकिन लोग मोबाइल पर काफी समय बिताते हैं। कई लोगों की तो मोबाइल की स्क्रीन टाइमिंग कई-कई घंटे होती है।



ऐसे में जरूरी हो जाता है कि मोबाइल फोन का कम से कम इस्तेमाल किया जाए जिसको लेकर जापान के टोयोआके शहर में एक नियम पेश किया है जिसमें सभी लोगों को रोजाना अधिकतम दो घंटे ही स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। तो चलिए पूरी तरह जानते हैं ये नियम क्या है और इसे बनाने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Japan limits of mobile phone uses check here rules details in hindi
मोबाइल चलाने को लेकर जापान में नया नियम। - फोटो : Adobe Stock

क्या है ये मोबाइल से जुड़ा नियम?

  • दरअसल, जापान के टोयोआके शहर में मोबाइल फोन चलाने को लेकर एक नियम बनाने की घोषणा की गई है। इस नियम में साफ है कि अब लोग रोजाना सिर्फ दो घंटे ही मोबाइल चलाएं। ये नियम जपान के तोयोअके शहर के लोगों के लिए बनाया गया है। जान लें कि, इससे पहले जापान शहर कागवा में वर्ष 2020 में ऐसा नियम बनाकर लागू किया जा चुका है।
Japan limits of mobile phone uses check here rules details in hindi
मोबाइल चलाने को लेकर जापान में नया नियम। - फोटो : Freepik.com
  • नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, प्राथमिक स्कूल के बच्चों  और छोटे बच्चों को रात 9 बजे के बाद मोबाइल फोन और टैबलेट जैसी चीजों को न सलाने की सलाह दी है। जबकि, किशोर और व्यस्कों को रात 10 बजे के बाद डिवाइस का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी है। हालांकि, ये नियम बाध्यकारी नहीं है यानी आप चाहें तो इस नियम को मानें और नहीं चाहे तो न मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Japan limits of mobile phone uses check here rules details in hindi
मोबाइल चलाने को लेकर जापान में नया नियम। - फोटो : Adobe stock

क्यों पड़ी इस नियम की जरूरत?

  • इस बात में कोई दो राय नहीं कि लोग रोजाना काफी घंटे मोबाइल चालते हैं। मोबाइल चलाने से आंखें, मेंटल हेल्थ आदि खराब होती है। इसके अलावा मोबाइल के अधिक इस्तेमाल के कारण लोगों को नींद की समस्या, मानसिक और शारीरिक परेशानियां तक हो जाती हैं। यही नहीं, मोबाइल लोगों के आपसी रिश्तों में भी खटास लाने का काम करता हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि इसकी वजह से लोग एक साथ होते हुए भी एक साथ नहीं नजर आते।
विज्ञापन
Japan limits of mobile phone uses check here rules details in hindi
मोबाइल चलाने को लेकर जापान में नया नियम। - फोटो : Adobe Stock
  • अगर इस फैसले को देखा जाए या लोग मोबाइल का इस्तेमाल कम करते हैं तो इससे उन्हें फायदा मिल सकता है और वे कई बीमिरियों से बचने में मदद कर सकता है। साथ ही इस फैसले को एक अच्छी आदत के तौर पर भी देखा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed