फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janani Suraksha Yojana: प्रसव के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा मिल रही है वित्तीय सहायता, जानिए क्या है स्कीम

Fri, 05 Aug 2022 02:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 02:43 PM IST
विज्ञापन
Janani Suraksha Yojana Provides 1400rs to Pregnant Ladies Know About Scheme News in Hindi
Janani Suraksha Yojana - फोटो : Istock

Janani Suraksha Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम जननी सुरक्षा योजना है। इस योजना के जरिए सरकार गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की स्थिति में सुधार करना चाहती है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश में ऐसी महिलाओं की संख्या काफी अधिक है, जिनकी प्रसव के दौरान मृत्यु हो जाती है। ऐसे में महिलाओं की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सरकार ने जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य प्रसव के दौरान महिलाओं की होने वाली मृत्यु के आंकड़ों को कम करना है। योजना के अंतर्गत प्रसव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जननी सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से -

Janani Suraksha Yojana Provides 1400rs to Pregnant Ladies Know About Scheme News in Hindi
Janani Suraksha Yojana - फोटो : istock

इस योजना के अंतर्गत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को प्रसव के दौरान 1400 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। वहीं आशा सहयोगी को प्रसव के प्रोत्साहन के लिए 300 रुपये देती है। इसके अलावा प्रसव के बाद उनको सेवा के लिए अतिरिक्त 300 रुपये दिए जाते हैं।

Janani Suraksha Yojana Provides 1400rs to Pregnant Ladies Know About Scheme News in Hindi
Janani Suraksha Yojana - फोटो : istock

इसके अलावा अगर महिला शहरी क्षेत्र में रह रही है। ऐसे में उसको प्रसव के दौरान सरकार द्वारा 1 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिलती है। वहीं प्रसव के प्रोत्साहन के लिए आशा सहयोगी को 200 रुपये सरकार द्वारा मिलते हैं। इसके अलावा प्रसव के बाद सहयोग के लिए उसको 200 रुपये अलग से मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janani Suraksha Yojana Provides 1400rs to Pregnant Ladies Know About Scheme News in Hindi
Janani Suraksha Yojana - फोटो : istock

सरकार द्वारा मिलने वाली इस आर्थिक सहायता के जरिए महिलाएं प्रसव के दौरान अपनी और अपने बच्चे की अच्छे से देखभाल कर सकेंगी। हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सरकारी या मान्यता प्राप्त अस्पतालों में अपना प्रसव कराना होगा।

विज्ञापन
Janani Suraksha Yojana Provides 1400rs to Pregnant Ladies Know About Scheme News in Hindi
Janani Suraksha Yojana - फोटो : istock

ये पैसे पात्र लाभार्थी के अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं। अगर आप भी प्रसव के दौरान इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं। ऐसे में आपका बैंक अकाउंट होना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed