PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनको एक तरफ राज्य सरकारें चलाती हैं, तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी इन योजनाओं का संचालन करती है। हर साल इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये, लेकिन क्या आप जानते हैं कि योजना का लाभ लेने के लिए एक काम ऐसा भी है जिसे न करवाने पर आप 15वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64fc499d539b7b0d410d978a","slug":"it-is-mandatory-for-the-beneficiaries-of-pm-kisan-yojana-to-link-aadhar-card-with-bank-account-2023-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी के अलावा ये एक काम करवाना भी जरूरी, नहीं करने पर अटक सकती है 15वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी के अलावा ये एक काम करवाना भी जरूरी, नहीं करने पर अटक सकती है 15वीं किस्त
Sat, 09 Sep 2023 04:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 09 Sep 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लाभार्थी आधार कार्ड से बैंक खाते को कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
पीएम किसान योजना के लाभार्थी आधार कार्ड से बैंक खाते को कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
क्या है वो काम?
- दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत जिस काम की बात की जा रही है, वो कोई और नहीं बल्कि अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाना है। नियमों के अंतर्गत जिस लाभार्थी का ये काम पूरा नहीं होगा, उसे किस्त नहीं मिल पाएगी। इसलिए इस काम को जल्द से जल्द पूरा करवा लें।
पीएम किसान योजना के लाभार्थी आधार कार्ड से बैंक खाते को कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
कैसे करवा सकते हैं?
- अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले बैंक जाना पड़ता है
- बैंक जाकर आपको अपना ऑरिजनल आधार कार्ड दिखाना पड़ता है और इसकी कॉपी सबमिट करवानी पड़ती है
- साथ ही बैंक फॉर्म भरवाकर, बायोमेट्रिक लेकर इस प्रोसेस को पूरा कर सकता है, जिसके बाद आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लाभार्थी आधार कार्ड से बैंक खाते को कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
- पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी भी जरूरी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तब भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप बैंक जाकर, अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या फिर किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लाभार्थी आधार कार्ड से बैंक खाते को कैसे लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
कब आ सकती है 15वीं किस्त?
- बात अगर 15वीं किस्त जारी होने की तारीख की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्तूबर-नवंबर महीने में ये किस्त जारी हो सकती है जिसमें 2 हजार रुपये की किस्त मिलनी है। हालांकि, किस्त की तारीख को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।