फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपकी कार में है यह सीक्रेट बटन? जानें चाइल्ड लॉक का सही इस्तेमाल और फायदे

Tue, 06 Oct 2026 06:53 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 06 Oct 2026 06:53 PM IST
सार

Child safety lock in car: कार में अगर बच्चे भी जा रहे हों तो अक्सर लोगों को ये डर रहता है कि कहीं गलती से बच्चे कार चलती कार का दरवाजा न खोल दें। इस समस्या को दूर करने के लिए कार में चाइल्ड लॉक की सुविधा होती है। आइए इस लेख में इसी चाइल्ड लॉक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Is This Secret Button Present in Your Car? Know the Correct Use and Benefits of Child Safety Lock
कार में चाइल्ड लॉक - फोटो : AI

 

Child Safety Lock in Car: बच्चों के साथ कार में सफर करते समय हमेशा डर बना रहता है। खेलते-खेलते बच्चे अक्सर चलती गाड़ी का दरवाजा खोल देते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसी खतरे से बचाने के लिए कार के पिछले दरवाजों में एक छोटा सा बटन होता है, जिसे 'चाइल्ड सेफ्टी लॉक' कहते हैं। इसे ऑन करने के बाद बच्चा अंदर से दरवाजा चाहकर भी नहीं खोल सकता।

इसे कई लोग कार का सीक्रेट बटन भी कहते हैं क्योंकि यह आसानी से नजर नहीं आता। अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं, तो आपको इस कमाल के बटन का सही इस्तेमाल जरूर जानना चाहिए ताकि आपका सफर सुरक्षित रहे। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Trending Videos
Is This Secret Button Present in Your Car? Know the Correct Use and Benefits of Child Safety Lock
आखिर क्या होता है कार का चाइल्ड सेफ्टी लॉक - फोटो : Adobe Stock

आखिर क्या होता है कार का चाइल्ड सेफ्टी लॉक

  • चाइल्ड सेफ्टी लॉक कार के पिछले दोनों दरवाजों के अंदरूनी किनारे पर दिया गया एक छोटा सा लीवर या स्विच होता है।
  • इसे ऑन करने के बाद कार का पिछला दरवाजा अंदर के हैंडल से कभी नहीं खुलता, चाहे सेंट्रल लॉकिंग अनलॉक ही क्यों न हो।
Is This Secret Button Present in Your Car? Know the Correct Use and Benefits of Child Safety Lock
इसे ऑन करने का बेहद आसान और सही तरीका - फोटो : Freepik

इसे ऑन करने का बेहद आसान और सही तरीका

  • इसे एक्टिवेट करने के लिए कार का पिछला दरवाजा पूरा खोलें। दरवाजे के किनारे पर आपको 'चाइल्ड लॉक' लिखा एक छोटा सा स्विच दिखेगा।
  • उसे अपनी चाबी या उंगली की मदद से 'लॉक' की दिशा में स्लाइड कर दें। इसके बाद दरवाजा केवल बाहर से ही खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is This Secret Button Present in Your Car? Know the Correct Use and Benefits of Child Safety Lock
चाइल्ड लॉक और नॉर्मल सेंट्रल लॉक में क्या है अंतर - फोटो : Freepik

चाइल्ड लॉक और नॉर्मल सेंट्रल लॉक में क्या है अंतर

  • सामान्य सेंट्रल लॉकिंग में अगर कार अनलॉक होती है, तो अंदर बैठा बच्चा आसानी से हैंडल खींचकर दरवाजा खोल सकता है।
  • लेकिन चाइल्ड लॉक ऑन होने पर अंदर का हैंडल पूरी तरह डिजेबल हो जाता है, जिससे सिर्फ बाहर खड़ा व्यक्ति ही दरवाजा खोल पाता है।
विज्ञापन
Is This Secret Button Present in Your Car? Know the Correct Use and Benefits of Child Safety Lock
Car Tips - फोटो : FREEPIK

बच्चों के सुरक्षित सफर के लिए क्यों है यह जरूरी

  • चलती गाड़ी में बच्चे का अचानक दरवाजा खोल देना जानलेवा साबित हो सकता है। 
  • चाइल्ड लॉक ऑन रहने से आप बिना किसी डर के अकेले भी बच्चे को पीछे बैठाकर ड्राइव कर सकते हैं।
  • यह छोटा सा सुरक्षा बटन सफर के दौरान आपको पूरी मानसिक शांति देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed