फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: सर्दियों में विदेश घूमने का शानदार मौका, सिंगापुर मलेशिया की सैर कराने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज

Thu, 06 Nov 2025 03:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 06 Nov 2025 03:43 PM IST
सार

IRCTC Singapore Malaysia Tour Package: सिंगापुर और मलेशिया दक्षिण एशिया के दो खूबसूरत देश हैं। ये दोनों देश अपनी आधुनिकता, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package to Singapore Malaysia Budget-friendly International Trip Fare and Booking Details
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

अगर आप सर्दियों के सीजन में किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सिंगापुर और मलेशिया घुमाएगा। सिंगापुर और मलेशिया दक्षिण एशिया के दो खूबसूरत देश हैं। ये दोनों देश अपनी आधुनिकता, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं।

सिंगापुर की चमचमाती गगनचुंबी इमारतें, शानदार शॉपिंग डेस्टिनेशन हर किसी का मन मोह लें। वहीं मलेशिया के हरियाली से भरे पहाड़ों और खूबसूरत बीच दुनियाभर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। इसके अलावा यहां के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड भी पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं। सिंगापुर और मलेशिया में आपको हर जगह कुछ नया और रोमांचक देखने को मिलता है। 

IRCTC Tour Package to Singapore Malaysia Budget-friendly International Trip Fare and Booking Details
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

अगर आप सर्दियों में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो सिंगापुर और मलेशिया आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकते हैं। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज उन यात्रियों के लिए है, जो बिना किसी झंझट के सुविधाजनक ढंग से सिंगापुर और मलेशिया घूमना चाहते हैं। 

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में घूम आइए दुबई और अबू-धाबी

IRCTC Tour Package to Singapore Malaysia Budget-friendly International Trip Fare and Booking Details
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज का नाम मैजिकल मलेशिया विद सिंगापुर सेंशेसन है। इस टूर का पैकेज कोड SHO1 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा कुल 6 रातों और 7 दिनों तक कराई जाएगी। टूर पैकेज की शुरुआत 11 दिसंबर, 2025 को हैदराबाद से हो रही है। 

Aadhaar: आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर हो गया है बंद, तो इस तरह जोड़ें नया नंबर, बेहद आसान है तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package to Singapore Malaysia Budget-friendly International Trip Fare and Booking Details
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं इस पैकेज में आपको स्थानीय जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है। इस टूर पैकेज में आपके स्टे के लिए होटल और खाने पीने की व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा। इसके अलावा पैकेज में आपको गाइड की सुविधा भी मिलेगी। 

Room Heater: सर्दियों में खरीदने जा रहे हैं रूम हीटर, तो जरूर जान लें ये बातें, मिल सकता है अच्छा सौदा

विज्ञापन
IRCTC Tour Package to Singapore Malaysia Budget-friendly International Trip Fare and Booking Details
IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2025 - फोटो : Istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर किराया 1,56,900 रुपये है। दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,29,250 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ सफर कर रहे हैं इस स्थिति में आपको प्रति व्यक्ति 1,29,000 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। 

Jio: जियो का बेस्ट रिचार्ज प्लान, 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहे ये शानदार बेनिफिट्स, जानें कीमत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed