IRCTC Tour Package Nepal: अगर आप अगस्त के महीने में नेपाल घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल की खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक नेपाल के काठमांडू और पोखरा में घूमने के लिए जाते हैं। इसके अलावा नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर पर्यटकों के लिए एक अलग आकर्षण का केंद्र बना रहता है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज का नाम BEST OF NEPAL है। देश में कई लोग नेपाल घूमने के लिए इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिन तक घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज की शुरुआत 13 अगस्त, 2022 से हो रही है। वहीं इसका अंत 18 अगस्त को होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, महज इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 20 Jul 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन