IRCTC Tour Package: अगर आप किसी विशेष धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन करा रहा है। हर साल बड़ी संख्या में देश विदेश से लाखों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा आते हैं। माता वैष्णो देवी का मंदिर कटरा नगर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है। माता वैष्णो देवी के मंदिर की गिनती भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में की जाती है। माता का दर्शन करते समय भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा कई इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में आपको माता वैष्णो देवी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
आईआरसीटीसी लाया है माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए टूर पैकेज, सिर्फ इतने किराये में मिल रही ये सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन