फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: इस खास तरीके से मिनटों में बुक हो सकती है तत्काल ट्रेन टिकट बुक, जानिए डिटेल्स

Wed, 21 Aug 2024 03:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 03:25 PM IST
विज्ञापन
How To Book Tatkal Train Ticket Fast Know Master List Feature Here
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways: देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। भारत में ट्रेनों की संख्या यात्रियों की तुलना में काफी कम है। इस कारण ट्रेनों में अक्सर काफी भीड़ देखने को मिलती है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार देश में रेलवे नेटवर्क के विस्तार पर काम कर रही है। ट्रेनों में कंफर्म सीट को बुक कराने के लिए कई महीनों पहले ही टिकट कराना होता है। हालांकि, कई बार इतनी ज्यादा मारामारी होती है कि कई महीनों पहले भी टिकट नहीं मिलता है। इस कारण कई लोग यात्रा करने से एक दिन पहले तत्काल ट्रेन टिकट का सहारा लेते हैं। हालांकि, तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना भी कोई आसान काम नहीं है। तत्काल काउंटर खुलते ही मिनटों में सभी टिकटें बुक हो जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिनटों में तत्काल टिकट को बुक कर सकते हैं। 

How To Book Tatkal Train Ticket Fast Know Master List Feature Here
Indian Railways - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मास्टर लिस्ट बनाने का विकल्प होता है। मास्टर लिस्ट में आप यात्रियों की जानकारी पहले से ही एड करके रख सकते हैं। 

How To Book Tatkal Train Ticket Fast Know Master List Feature Here
Indian Railways - फोटो : Istock

ऐसे में तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय आपको पैसेंजर डिटेल्स को फिल करने की जरूरत नहीं होगी। वह मास्टर लिस्ट में पहले से ही एड होगी। इससे आपके समय की काफी बचत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Book Tatkal Train Ticket Fast Know Master List Feature Here
Indian Railways - फोटो : Istock

इसके अलावा आपको अपने आईआरसीटीसी के वॉलेट में पहले से ही पैसों को एड करके रखना है। यह करने से आपको तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय पेमेंट डिटेल्स फिल नहीं करनी होगी। 

विज्ञापन
How To Book Tatkal Train Ticket Fast Know Master List Feature Here
Indian Railways - फोटो : Istock

यह करने के बाद तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय आपको केवल बोर्डिंग, डेस्टिनेशन स्टेशन दर्ज करके डेट और ट्रेन को चयन करके बाकी के स्टेप्स फॉलो करने हैं। इसके बाद आपको पेमेंट करना है। मास्टर लिस्ट में पैसेंजर की डिटेल्स और वॉलेट में पहले से ही पैसे होने से आपके समय की काफी बचत होगी। इस कारण आपके तत्काल ट्रेन टिकट के बुक होने की संभावना काफी अधिक रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed