फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: रामलला के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, जानिए कितना है टूर पैकेज का किराया

Sun, 23 Mar 2025 07:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 07:15 PM IST
सार

अगर आप भी रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Ram Lalla Darshan Ayodhya Check Booking Details In Hindi
आईआरसीटीसी अयोध्या टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

अगर आप किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आपको अयोध्या में रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। अयोध्या में स्थित राम मंदिर हिंदू आस्था का एक बहुत बड़ा केंद्र है। हर दिन बड़ी संख्या में भक्त यहां पर रामलला के दर्शन करने के लिए आते हैं। राम मंदिर भारत की वास्तुकला और सनातन परंपरा की भव्यता को प्रदर्शित करता है। मंदिर के उद्घाटन के बाद से अयोध्या एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है। अगर आप भी रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -

IRCTC Tour Package For Ram Lalla Darshan Ayodhya Check Booking Details In Hindi
आईआरसीटीसी अयोध्या टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम RAM LALLA DARSHAN AYODHYA है। इसका पैकेज कोड NDR012 है। इस पैकेज में आपको दिल्ली से अयोध्या ट्रेन के जरिेए ले जाया जाएगा। पैकेज के अंतर्गत आपको अन्य जगहों पर बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। 

IRCTC Tour Package For Ram Lalla Darshan Ayodhya Check Booking Details In Hindi
आईआरसीटीसी अयोध्या टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

इस पैकेज के अंतर्गत आपको 1 रातों और 2 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 28 मार्च, 2025 को आनंद विहार, दिल्ली से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।

Govt Scheme: सरकार दे रही है 5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त लोन, जानिए क्या है स्कीम और कैसे उठाएं लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Ram Lalla Darshan Ayodhya Check Booking Details In Hindi
आईआरसीटीसी अयोध्या टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

यात्रा के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर से लेकर रुकने के लिए होटल का बंदोबस्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Ram Lalla Darshan Ayodhya Check Booking Details In Hindi
आईआरसीटीसी अयोध्या टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock

अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 16,020 रुपये है। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 11,040 रुपये होगा। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 9,510 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed