फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: सरकार दे रही है 5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त लोन, जानिए क्या है स्कीम और कैसे उठाएं लाभ

Sun, 23 Mar 2025 03:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 03:51 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार इस स्कीम का जिक्र अपने भाषणों में कर चुके हैं। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत सरकार देश में महिलाओं को कौशल विकास ट्रेनिंग दे रही है। इस स्कीम के जरिए सरकार देश की महिलाओं क स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है।

विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Registration Process, Document Requirement And Benefits
लखपति दीदी योजना - फोटो : Adobe Stock

सरकार महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के उद्देश्य से कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। लखपति दीदी योजना देश में काफी लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार इस स्कीम का जिक्र अपने भाषणों में कर चुके हैं। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत सरकार देश में महिलाओं को कौशल विकास ट्रेनिंग दे रही है। इस स्कीम के जरिए सरकार देश की महिलाओं को स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन भी प्रदान करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में और कैसे आप लखपति दीदी योजना का लाभ ले सकती हैं?

Lakhpati Didi Yojana Registration Process, Document Requirement And Benefits
लखपति दीदी योजना - फोटो : Adobe Stock

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। इस लोन पर महिलाओं को किसी भी प्रकार की ब्याज दरों का भुगतान नहीं करना होता है। 

Lakhpati Didi Yojana Registration Process, Document Requirement And Benefits
लखपति दीदी योजना - फोटो : Adobe Stock

अगर आप लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको किसी स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ना है। स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ने के बाद आपको अपना बिजनेस प्लान बनाना है। 

PM Kisan Yojana: कब आ सकती है 20वीं किस्त, क्या किसान पति और पत्नी दोनों ले सकते हैं स्कीम का लाभ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Registration Process, Document Requirement And Benefits
लखपति दीदी योजना - फोटो : AdobeStock

आपके बिजनेस प्लान की रिपोर्ट को स्वयं सहायता समूह द्वारा सरकार के पास भेजा जाएगा। वहां अधिकारी आपके बिजनेस प्लान की रिपोर्ट का रिव्यू करेंगे। अगर आपके बिजनेस प्लान को एक्सेप्ट कर लिया जाता है तो आपको स्कीम के अंतर्गत व्यवसाय को शुरू करने के लिए कुल 5 लाख रुपये का लोन मिलेगा। 

विज्ञापन
Lakhpati Didi Yojana Registration Process, Document Requirement And Benefits
लखपति दीदी योजना - फोटो : AdobeStock

अगर आप लखपति दीदी योजना में आवेदन करने जा रही हैं, तो कुछ दस्तावेज आपके पास होने चाहिए। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed