IRCTC Vaishno Devi Tour Package: अगर आप सर्दियों के सीजन में किसी धार्मिक जगह पर जाने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी मां वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। हर साल बड़ी संख्या में लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाते हैं। मां वैष्णो देवी का मंदिर कटरा शहर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है। यह मंदिर 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर के बाद यह दूसरा सबसे अधिक देखे जाने वाला मंदिर है। अगर आप भी मां वैष्णो देवी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: मां वैष्णों देवी के दर्शन करने की बना रहे योजना, तो आईआरसीटीसी इतने रुपये में करा रहा यात्रा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 24 Jan 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन