फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF: सरकार की इस स्कीम में चार हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में इकट्ठा कर लेंगे 13 लाख, जानिए डिटेल्स

Wed, 24 Jan 2024 10:41 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 10:41 AM IST
विज्ञापन
Public Provident Fund: You Will Get 13 Lakhs Rupees By Just Investing 4 Thousand Monthly In PPF
PPF Investment - फोटो : Istock

बचत के पैसों को बैंक में जमा करके रखना कोई अच्छा विकल्प नहीं है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। वह आपके बचत के पैसों की वैल्यू को धीरे-धीरे कम करती जा रही है। अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करते हैं। ऐसे में आपको वहां से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। यह सरकारी स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। वर्तमान समय में पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। अगर आप पीपीएफ स्कीम में चार हजार रुपये का निवेश करके 13 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आइए समझते हैं निवेश के इस गणित के बारे में विस्तार से - 

Public Provident Fund: You Will Get 13 Lakhs Rupees By Just Investing 4 Thousand Monthly In PPF
PPF Child Plan - फोटो : Istock

इसके लिए सबसे पहले आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड में खाता खुलवाना है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने 4 हजार रुपये की बचत करके सालाना 48 हजार रुपये का निवेश इसमें करना होगा। 

Public Provident Fund: You Will Get 13 Lakhs Rupees By Just Investing 4 Thousand Monthly In PPF
money saving investment new - फोटो : istock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश किया गया पैसा 15 सालों में मैच्योर हो जाता है। ऐसे में अगर आप सालाना 48 हजार रुपये का निवेश 15 सालों तक पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Public Provident Fund: You Will Get 13 Lakhs Rupees By Just Investing 4 Thousand Monthly In PPF
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

ऐसे में वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत के आधार पर अगर कैलकुलेट करें, तो 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास करीब 13,01,827 रुपये होंगे। 

Traffic Rules: अगर ट्रैफिक पुलिस छीन ले आपकी गाड़ी की चाबी, तो तुरंत करें ये काम

विज्ञापन
Public Provident Fund: You Will Get 13 Lakhs Rupees By Just Investing 4 Thousand Monthly In PPF
money new - फोटो : istock

निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 7,20,000 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं आपके निवेश पर करीब 5,81,827 रुपये की ब्याज मिलेगी। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होता है। यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed