फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: गर्मी की छुट्टियों में हिमाचल घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो IRCTC लाया है खास टूर पैकेज

Mon, 16 May 2022 02:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 16 May 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package for Himachal Pradesh and Chandigarh know all details here in Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Tour Package: इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आप किसी ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। इसके अलावा आपको चंडीगढ़ के प्रमुख स्थानों पर भी घुमाया जाएगा। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज आपके हिमाचल की ट्रिप को शानदार बना सकता है। ये टूर पैकेज कुल 6 दिन और 7 रातों का है। ऐसे में अगर आप गर्मी के सीजन में हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द इस टूर पैकेज की बुकिंग 2 जून से पहले कर लेनी चाहिए। आईआरसीटीसी ने अपने एक ट्वीट में इस टूर पैकेज के बारे में बताया है। ऐसे में ये ट्रिप आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -

IRCTC Tour Package for Himachal Pradesh and Chandigarh know all details here in Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको शिमला, कुल्लू मनाली और चंडीगढ़ की कई खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा।  इस टूर पैकेज के तहत आपको फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी। 

IRCTC Tour Package for Himachal Pradesh and Chandigarh know all details here in Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

इस पैकेज का नाम चंडीगढ़ के साथ हिमाचल टूर पैकेज है। इसका प्रस्थान 2 जून 2022 को लखनऊ से होगा। ट्रिप के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। टूर के दौरान ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package for Himachal Pradesh and Chandigarh know all details here in Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

अगर आप अकेले इस टूर पैकेज के तहत यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं। इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 47,530 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो लोगों के साथ आप इस ट्रिप को एन्जॉय करना चाहते हैं, तो प्रति व्यक्ति 34,050 रुपये आपको खर्च करने हैं। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपका 32,200 रुपये का खर्चा आएगा। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package for Himachal Pradesh and Chandigarh know all details here in Hindi
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

ट्रिप को एन्जॉय करने के बाद रिटर्न एयरफेयर इकोनॉमी क्लास में होगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको 2 रात में शिमला में रुकने का मौका मिलेगा। 3 रात मनाली में ठहरना होगा। इसके अलावा आपको 1 रात चंडीगढ़ में भी स्टे करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed