IRCTC Shimla Manali Tour Package: शिमला और कुल्लू-मनाली देश की काफी खूबसूरत जगहे हैं। शिमला अपने विक्टोरियन आर्किटेक्चर की वजह से देश दुनिया में काफी लोकप्रिय है। हनीमून पर घूमने के लिए भी शिमला काफी लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। हरे भरे पहाड़ों और चोटियों पर लिपटी सफेद बर्फ शिमला की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। ऐसे में हर साल दुनिया भर से बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी शिमला और कुल्लू मनाली घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपको इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के साथ कुल्लू मनाली और शिमला की यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करिए शिमला, कुल्लू मनाली की सैर, सिर्फ देना होगा इतना किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 02 Mar 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन