फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fraud Loan Alert: लोन देने के नाम पर जालसाज ऐसे खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता, जानें क्या हैं बचने के तरीके

Thu, 02 Mar 2023 12:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 02 Mar 2023 12:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud Loan Alert How To Keep Safe From Fraudsters While Taking Loan Know Full Details in Hindi
लोन लेने वालों को किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

Alert: अपना जीवन व्यापन करने के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है। इसलिए जहां एक तरफ कुछ लोग बिजनेस यानी अपना काम करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक बड़ी संख्या में लोग नौकरीपेशा हैं। लोग अपनी कमाई से अपनी जरूरतें पूरा करने के अलावा अपने भविष्य के लिए बचाते भी हैं, ताकि उनको आगे चलकर कोई दिक्कत न हो। पर कभी न कभी ऐसा मौका भी आता है, जब लोगों को एक बड़े अमाउंट की जरूरत होती है। ऐसे में लोग लोन लेने के बारे में सोचते हैं। आप बैंक या एनबीएफसी कंपनियों से लोन ले सकते हैं। पर अगर आप कभी भी लोन ले रहे हैं या इसका प्लान कर रहे हैं, तो इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। वरना आप ठगी के भी शिकार हो सकते हैं, क्योंकि जालसाज आपको लोन देने के नाम पर ठग तक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Fraud Loan Alert How To Keep Safe From Fraudsters While Taking Loan Know Full Details in Hindi
लोन लेने वालों को किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

इन बातों का रखें खास ध्यान:-

केवाईसी

  • आपको ध्यान रखना है कि आपको जालसाज केवाईसी के नाम पर ठग सकते हैं। ये लोग फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को कॉल करके या फिर नकली लिंक भेजकर केवाईसी के नाम पर उनकी गोपनीय जानकारी चुरा लेते हैं और फिर उनके बैंक खाते को खाली कर देते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से बचकर रहें।
Fraud Loan Alert How To Keep Safe From Fraudsters While Taking Loan Know Full Details in Hindi
लोन लेने वालों को किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

लुभावने ऑफर्स

  • जालसाज लोगों को लोन देने के नाम पर फर्जी कॉल करते हैं। इस कॉल के दौरान वो आपको ऐसे-ऐसे लुभावने ऑफर्स देते हैं, जिसके चक्कर में लोग फंस जाते हैं और इसी बात का फायदा उठाकर जालसाज उनकी गोपनीय जानकारी निकलवा लेते हैं। इसलिए इनसे बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fraud Loan Alert How To Keep Safe From Fraudsters While Taking Loan Know Full Details in Hindi
लोन लेने वालों को किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

अनजाने लिंक्स

  • जालसाज लोगों को मैसेज के जरिए, ईमेल और व्हाट्सएप आदि पर लोन देने के नाम पर फर्जी लिंक भेजते हैं। इन लिंक के साथ एक मैसेज लिखा होता है, जिसमें लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस माफ या पहली ईएमआई माफ करने जैसी बातें लिखी होती हैं। इसी को देखकर लोग इन लिंक पर क्लिक कर देते हैं। ध्यान रखें कि ये लिंक फर्जी होते हैं जो आपकी जानकारी चुरा लेते हैं और आपके मोबाइल या सिस्टम को हैक तक कर सकते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।
विज्ञापन
Fraud Loan Alert How To Keep Safe From Fraudsters While Taking Loan Know Full Details in Hindi
लोन लेने वालों को किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

फर्जी एप

  • कई बार लोगों को कोई बैंक या एनबीएफसी कंपनी इसलिए लोन नहीं देती है, क्योंकि उनका सिबिल स्कोर कम होता है। पर कई तरह की एप मार्केट में हैं, जो लोगों को लोन देती है। पर यहां आपको ध्यान देना है कि कई ऐसी फर्जी एप हैं, जो आपसे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पहले पैसे ले लेती है और फिर लोन नहीं देती है। इसलिए ऐसी एप को कभी इंस्टॉल न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed