IRCTC Ram Lalla Darshan Ayodhya Tour Package: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आप दिवाली के खास अवसर पर रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है।
IRCTC: दिवाली पर रामलला के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम RAM LALLA DARSHAN AYODHYA है। इसका पैकेज कोड NDR012 है। यह पैकेज कुल 1 रातों और 2 दिनों का है।
आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी। इसके अलावा आपको बाकी जगह कैब से घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 26 अक्तूबर, 2024 को दिल्ली से हो रही है।
Diwali 2024: दिवाली पर घर जाने के लिए नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, तो ये विकल्प आ सकते हैं आपके काम
इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल का इंतजाम किया जाएगा।
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 16,020 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 11,040 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 9,510 रुपये है।
जानना जरूरी: वसीयत लिखते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना आ सकती हैं दिक्कतें