IRCTC Puri Kashi Ayodhya Tour Package 2023: आईआरसीटीसी समय-समय पर यात्रियों के लिए कई टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए ये टूर पैकेज भी अलग-अलग होते हैं। अगर आप प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी ने एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज को लॉन्च किया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको अयोध्या, गया, काशी, कोणार्क और कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। इन धार्मिक स्थलों का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन प्रमुख स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: पुरी, काशी, अयोध्या से लेकर इन धार्मिक स्थलों के दर्शन करा रहा IRCTC, सिर्फ इतने रुपये है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन