IRCTC Bhutan Tour Package: अगर आप किसी खूबसूरत देश की सैर करना चाहते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत भूटान घूमने का मौका मिल रहा है। भूटान में ऐसी कई शानदार जगहे हैं, जो हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। दुनिया भर में भूटान को लैंड ऑफ थंडर ड्रैगन के नाम से जाना जाता है। यहां की नदियां और पहाड़ एक अलग आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। ऐसे में आपको भूटान घूमने का मौका मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस भूटान टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करिए खूबसूरत भूटान की सैर, सिर्फ इतने रुपये करने होंगे खर्च
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 19 Sep 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन