IRCTC Nepal Tour Package: अगर आप नेपाल घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार पैकेज लेकर आया है। नेपाल की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। नेपाल में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट स्थित है। माउंट एवरेस्ट दुनियाभर से पर्वातारोहियों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। इसके अलावा यहां पोखरा, मुक्तिनाथ जैसी कई सुंदर जगहें भी हैं, जो नेपाल की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए तो जाना जाता ही साथ में यहां की संस्कृति और खानपान भी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। ऐसे में आपको नेपाल में जरूर एक बार घूमने जाना चाहिए। आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: नेपाल घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है सस्ता टूर पैकेज, फ्लाइट से कराई जाएगी आपकी यात्रा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 14 Jan 2025 06:43 PM IST
सार
IRCTC Nepal Tour Package: यहां पोखरा, मुक्तिनाथ जैसी कई सुंदर जगहें भी हैं, जो नेपाल की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। नेपाल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए तो जाना जाता ही साथ में यहां की संस्कृति और खानपान भी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन