फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: घूम आइए नेपाल में ये खूबसूरत जगहें, आईआरसीटीसी करा रहा टूर, इतना है किराया

Wed, 11 Jun 2025 06:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 11 Jun 2025 06:44 PM IST
सार

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट यहीं पर स्थित है। हर साल बड़ी संख्या में पर्वतारोही यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इस कारण आपको नेपाल घूमने के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package From Delhi Price, Booking Details Know Here
आईआरसीटीसी नेपाल टूर पैकेज - फोटो : Freepik

गर्मी के इस सीजन में अगर आप सस्ते में विदेश यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में घुमाया जाएगा। हिमालय की गोद में बसा नेपाल दक्षिण एशिया का एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यहां के सुंदर पहाड़, समृद्ध संस्कृति, अच्छे खानपान और प्राकृतिक सुंदरता के तो कहने ही क्या। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह देश किसी जन्नत से कम नहीं है। इन सब के अलावा नेपाल में कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट यहीं पर स्थित है। हर साल बड़ी संख्या में पर्वतारोही यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इस कारण आपको नेपाल घूमने के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Nepal Tour Package From Delhi Price, Booking Details Know Here
आईआरसीटीसी नेपाल टूर पैकेज - फोटो : Freepik

आईआरसीटीसी के नेपाल टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा को काफी सुविधाजनक ढंग से कराया जाएगा। यात्रा के समय आपको किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आपके लिए खाने पीने से लेकर ठहरने सभी का इंतजाम रहेगा। 

IRCTC: इतने रुपये में सुविधाजनक ढंग से आईआरसीटीसी कराएगा बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा, जानें डिटेल्स

IRCTC Nepal Tour Package From Delhi Price, Booking Details Know Here
आईआरसीटीसी नेपाल टूर पैकेज - फोटो : Freepik

वहीं बात अगर इस टूर पैकेज के नाम की करें, तो इसका नाम BEST OF NEPAL EX DELHI है। इस टूर का पैकेज कोड NDO04 है। पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा 5 रातों और 6 दिनों तक कराई जाएगी। इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 जून, 2025 को दिल्ली से हो रही है। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package From Delhi Price, Booking Details Know Here
आईआरसीटीसी नेपाल टूर पैकेज - फोटो : Freepik

इस पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में काठमांडू और पोखरा घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। इसके अलावा अन्य जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। इस पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package From Delhi Price, Booking Details Know Here
आईआरसीटीसी नेपाल टूर पैकेज - फोटो : Freepik

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 51,000 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 42,000 है। इसके अलावा अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 42,000 रुपये है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed