Atal Pension Yojana: अक्सर देखने को मिलता है कि रिटायरमेंट के बाद के जीवन को लेकर अगर कोई अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग न की जाए। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद व्यक्ति को कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। भारत सरकार की इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी। इस स्कीम में आप मात्र 7 रुपये की बचत करके 60 की उम्र के बाद हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। देश में अटल पेंशन योजना काफी लोकप्रिय है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
APY: 7 रुपये की बचत करके इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेगी हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 25 Mar 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन