IRCTC Tour Package: अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर सैर करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत लद्दाख की सैर करने का मौका मिल रहा है। यहां पर स्थित बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ लद्दाख की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि आप स्वर्ग में आ गए हों। ट्रेकिंग का शौक रखने वाले लोग भी बड़ी संख्या में लद्दाख में आते हैं। इसके अलावा आप यहां पर आकर कैंपिंग भी कर सकते हैं। लद्दाख की यही चीजें हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं। अगर आप भी लद्दाख में इन खूबसूरत जगहों पर घूमना चाहते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: लद्दाख घूमने का बना रहे प्लान तो IRCTC लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन