फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: खूबसूरत कश्मीर के दीदार कराने के लिए IRCTC लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये है किराया

Fri, 14 Jul 2023 03:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 03:40 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package 2023 Check Price Fare And Other Tour Details Here
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

IRCTC Kashmir Tour Package 2023: कश्मीर को धरती के स्वर्ग की संज्ञा दी जाती है। यहां के बर्फ से ढके पहाड़ा और चमचमाती झीलें कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। कश्मीर घाटी हिमालय पर्वत और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के बीच में बसा हुआ है। कश्मीर को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। अगर आप भी खूबसूरत कश्मीर के दीदार करना चाहते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग में घूमने का मौका मिल रहा है। आपको कश्मीर के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Kashmir Tour Package 2023 Check Price Fare And Other Tour Details Here
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BAHAR-E-KASHMIR (EHA028P) है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल  6 रातों और 7 दिनों की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 

IRCTC Kashmir Tour Package 2023 Check Price Fare And Other Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं फ्लाइट से यात्रा करने के बाद कश्मीर में आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा।

Investment Schemes: इन स्कीम्स में निवेश करने पर मिल रहा शानदार रिटर्न, कुछ महीनों में हो जाएंगे पैसे डबल

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package 2023 Check Price Fare And Other Tour Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 जुलाई, 2023 को कोलकाता से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Kashmir Tour Package 2023 Check Price Fare And Other Tour Details Here
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

अगर आप अकेले यात्रा करते हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 63,800 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 53,900 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 52,100 रुपये है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EHA028P विजिट कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed