IPL Ticket Booking: इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच चरम पर है और हर क्रिकेट प्रेमी का सपना होता है कि वह अपने पसंदीदा सितारों को स्टेडियम की भीड़ के बीच लाइव खेलते हुए देखे। टीवी पर मैच देखना अपनी जगह है, लेकिन स्टेडियम का शोर और माहौल का एक अलग ही अनुभव होता है।
{"_id":"69e5df88f43d8cf0a60c13f2","slug":"ipl-ticket-booking-guide-step-by-step-process-to-watch-your-favorite-cricketers-live-2026-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL Ticket Book: फेवरेट क्रिकेटर को देखना चाहते हैं लाइव? यहां जानें कैसे IPL टिकट बुक कर जा सकते हैं स्टेडियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IPL Ticket Book: फेवरेट क्रिकेटर को देखना चाहते हैं लाइव? यहां जानें कैसे IPL टिकट बुक कर जा सकते हैं स्टेडियम
Mon, 20 Apr 2026 01:40 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:40 PM IST
सार
Online Cricket Tickets: आईपीएल का सीजन चल रहा है, ऐसे में बहुत से लोगों के मन में स्टेडियम में जाकर मैच देखने की इच्छा होता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि आप आईपीएल का टिकट कैसे बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईपीएल टिकट खरीदने की प्रक्रिया
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
mobile call new
- फोटो : Adobe Stock
टिकट बुक करने के लिए भरोसेमंद प्लेटफॉर्म
- आईपीएल के अधिकांश टिकट BookMyShow और https://www.district.in/ जैसे प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक रूप से उपलब्ध होते हैं।
- आप अपनी पसंदीदा टीम (जैसे MI, CSK या RCB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी सीधे टिकट लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
- कुछ शहरों में स्टेडियम के बाहर बने काउंटरों पर भी मैच के कुछ दिन पहले सीमित टिकट उपलब्ध कराए जाते हैं, आप चाहें तो वहां से ऑफलाइन टिकट भी खरीद सकते हैं।
- बता दें कि टिकट की कीमत पूरी तरह से उसकी डिमांड पर निर्भर करती है, आपको ये टिकट 500 रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक की कीमत में मिल सकते हैं।
mobile new
- फोटो : Adobe Stock
बुकिंग की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
- सबसे पहले ऐप या वेबसाइट पर जाकर वह मैच चुनें जिसे आप स्टेडियम में देखना चाहते हैं।
- अपनी सुविधा और बजट के अनुसार स्टैंड (जैसे नॉर्थ स्टैंड या पवेलियन) और सीट का चयन करें।
- यूपीआई (UPI), डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करने के बाद आपको ईमेल या मैसेज पर कन्फर्मेशन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैभव और यशस्वी
- फोटो : IPL
टिकट की डिलीवरी और प्रवेश के नियम
- मैच से कुछ दिन पहले तक बुकिंग करने पर टिकट आपके घर के पते पर कूरियर कर दिए जाते हैं।
- अगर टिकट घर नहीं आए हैं, तो आप अपनी आईडी दिखाकर स्टेडियम के काउंटर से फिजिकल टिकट ले सकते हैं।
- कुछ स्टेडियमों में अब बारकोड या क्यूआर कोड वाले डिजिटल टिकट से भी प्रवेश की सुविधा मिलने लगी है।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : ANI/BCCI/IPL/CSK
स्टेडियम जाने से पहले जरूरी सावधानियां
- स्टेडियम के भीतर बैग, सिक्के और ज्वलनशील चीजें ले जाना सख्त मना होता है।
- भीड़ से बचने के लिए मैच शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की कोशिश करें।
- प्रवेश के समय अपने पास एक सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) जरूर रखें ताकि कोई दिक्कत न हो।