{"_id":"69aa997207b2321e2305ceff","slug":"inverter-battery-maintenance-how-often-to-fill-distilled-water-in-inverter-battery-2026-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Battery Maintenance Guide: इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए? ज्यादातर लोगों को इसका सही समय नहीं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Battery Maintenance Guide: इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए? ज्यादातर लोगों को इसका सही समय नहीं पता
Fri, 06 Mar 2026 03:23 PM IST
Shruti Gaur
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 06 Mar 2026 03:23 PM IST
सार
Inverter Battery Maintenance: आज के समय में इन्वर्टर हर घर की जरूरत बन गया है। ऐसे में इसकी बैटरी में पानी कब और कितने दिन में भरना चाहिए, आपको इस बारे में अवश्य जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए?
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
When To Add Water In Inverter Battery: आज के समय में बिजली कटौती की समस्या को देखते हुए इन्वर्टर लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। ये बिजली जाने पर तुरंत बैकअप देता है और रोजमर्रा के कामों को प्रभावित होने से बचाता है। लेकिन इन्वर्टर सही तरीके से काम करता रहे, इसके लिए उसकी बैटरी की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। कई लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए और कितने समय के अंतराल पर इसकी जांच करनी चाहिए।
इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
हर 2 से 3 महीने में पानी का लेवल जांचें
- इन्वर्टर की बैटरी को लंबे समय तक सही स्थिति में रखने के लिए उसका पानी नियमित रूप से चेक करना जरूरी है।
- सामान्य तौर पर हर 2 से 3 महीने में बैटरी का पानी जरूर जांच लेना चाहिए।
- अगर आपके इलाके में बिजली कटौती ज्यादा होती है और इन्वर्टर अधिक समय तक इस्तेमाल होता है, तो बैटरी का पानी जल्दी कम हो सकता है।
- ऐसे में महीने में एक बार लेवल चेक करना बेहतर माना जाता है।
इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए?
- फोटो : Adobe stock
इंडिकेटर से करें पानी का लेवल चेक
- अधिकांश इन्वर्टर बैटरियों में पानी का स्तर देखने के लिए मिन और मैक्स का निशान दिया जाता है।
- बैटरी खोलकर देखने पर अगर पानी का स्तर मिन लाइन के करीब दिखाई दे, तो उसमें पानी डालना चाहिए।
- वहीं अगर पानी मैक्स लाइन के पास है, तो फिलहाल पानी डालने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए?
- फोटो : Adobe stock
केवल डिस्टिल्ड वाटर का ही इस्तेमाल करें
- इन्वर्टर बैटरी में हमेशा डिस्टिल्ड वाटर ही डालना चाहिए।
- नल का पानी, आरओ पानी या किसी अन्य प्रकार का पानी बैटरी के अंदर मौजूद प्लेट्स को नुकसान पहुंचा सकता है।
- डिस्टिल्ड पानी बैटरी के केमिकल संतुलन को बनाए रखता है और उसकी लाइफ बढ़ाने में मदद करता है।
विज्ञापन
इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए?
- फोटो : Adobe stock
बैटरी को ज्यादा न भरें
- पानी डालते समय यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि बैटरी को जरूरत से ज्यादा न भरा जाए।
- अगर पानी मैक्स लाइन से ऊपर चला जाता है, तो बैटरी के अंदर एसिड और पानी का संतुलन बिगड़ सकता है।
- इससे बैटरी की क्षमता कम हो सकती है और उसके खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है।