भारतीय रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए एक नया कदम उठाया है, जिसके तहत रेलवे एक खास सर्विस शुरू कर रही है। रेलवे अब 'डोर टू डोर डिलीवरी' सर्विस शुरू करने जा रहा है। खात ये है कि इसमें डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और पोस्ट विभाग भी शामिल हैं। पोस्ट विभाग और डेडिकेटेड फ्रेट के साथ रेलवे इस नए मॉडल पर काम कर रहा है। इनकी मदद से अब रेलवे सामान की भी डिलीवरी करेगा। इसके लिए एक मोबाइल एप भी लांच किया जाएगा। इस एप पर आप डिलीवरी का ऑर्डर दे सकेंगे, जिसके बाद रेलवे आपके घर तक सामान पहुंचाएगा। इसके लिए आपको शुल्क भी चुकाना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक ये सर्विस फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जाएगी। उसकी सफलता को देखते हुए हर जगह इस सर्विस को बढ़ाया जाएगा। रेलवे अपने इस कदम के जरिए डोर टू डोर सर्विस के क्षेत्र में प्रवेश करने जा रहा है।
Indian Railways: रेलवे शुरू करने जा रहा है डोर टू डोर डिलिवरी की खास सर्विस, मोबाइल एप पर ऑर्डर करने पर घर आएगा सामान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन