फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: यात्रा करने से पहले खो जाए ट्रेन टिकट, तो तुरंत करें यह काम

Sun, 24 Sep 2023 01:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 01:32 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways: What To Do If Train Ticket Is Lost Know The Rules Here
What To Do If Train Ticket Is Lost - फोटो : Istock

What To Do If Train Ticket Is Lost: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला है। यह रेल नेटवर्क देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं है कि देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक बहुत बड़ा योगदान है। भारतीय रेलवे सफर के लिए काफी सुविधाजनक और सुरक्षित साधन है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर के समय किसी प्रकार की कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। हालांकि, भारतीय ट्रेनों में यात्रा करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार ट्रेन में यात्रा करने से पहले यात्रियों का ट्रेन टिकट खो जाता है। ऐसे में सवाल है कि ट्रेन में सफर करने से पहले अगर टिकट खो जाए। ऐसी स्थिति में क्या करें? 

Indian Railways: What To Do If Train Ticket Is Lost Know The Rules Here
What To Do If Train Ticket Is Lost - फोटो : Istock

अगर यात्रा करने से पहले ट्रेन टिकट खो जाता है। ऐसी स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप काउंटर पर जाकर अपना डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं। अगर आप अपना डुप्लीकेट टिकट बनवाने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। 

Indian Railways: What To Do If Train Ticket Is Lost Know The Rules Here
What To Do If Train Ticket Is Lost - फोटो : Istock

आप कंफर्म और आरएसी टिकट के खो जाने पर ही उसका डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं। अगर आप अपना डुप्लीकेट टिकट बनवाने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपका टिकट स्लीपर क्लास का है। इस स्थिति में आपको 50 रुपये का चार्ज देना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways: What To Do If Train Ticket Is Lost Know The Rules Here
What To Do If Train Ticket Is Lost - फोटो : Istock

इसके  अलावा अगर टिकट अन्य कैटेगरी का है, तो इसके लिए आपको 100 रुपये का चार्ज देना होगा। वहीं अगर आपका टिकट कट गया है या क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस स्थिति में टिकट की 25 फीसदी रकम देनी होती है। 

विज्ञापन
Indian Railways: What To Do If Train Ticket Is Lost Know The Rules Here
What To Do If Train Ticket Is Lost - फोटो : Istock

वहीं अगर आप अपना डुप्लीकेट टिकट बनवाने के बाद सफर नहीं करना चाहते हैं। इस स्थिति में आप ट्रेन टिकट काउंटर पर जाकर इसको जमा भी कर सकते हैं। इसके बदले में आपको रिफंड मिल जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed