फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PAN Card: कहीं खो या टूट गया है पैन कार्ड, तो परेशान होने की बजाएं ऐसे मिनटों में डाउनलोड करें ई-पैन

Sun, 24 Sep 2023 12:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
How To Download e-PAN Card Know The Complete Process Here
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

How To Download e- PAN Card: आज के समय पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को है। वित्तीय लेनदेन या उससे जुड़ी किसी खास काम लिए पैन कार्ड उपयोग में आता है। यही नहीं स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करना हो या म्यूचुअल फंड में निवेश। इन जगहों पर भी पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को पड़ती है। पैन कार्ड में दस अंकों का अल्फा न्यूमेरिक नंबर होता है, जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है। कई तरह की फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करने के साथ-साथ इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए भी हमें पैन कार्ड की खास जरूरत पड़ती है। यही नहीं किसी तरह के लोन के लिए आवेदन करने या नया बिजनेस शुरू करने के लिए भी पैन कार्ड उपयोग में आता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पैन कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। वहीं अगर पैन कार्ड कहीं खो जाए या टूट जाए। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आपका भी पैन कार्ड कहीं खो या टूट गया है, तो परेशान होने की बजाए आप ई-पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

How To Download e-PAN Card Know The Complete Process Here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

इसके लिए आपको इनकम टैक्स के पोर्टल (https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/) पर लॉगिन करना है। इसके बाद आपको होम पेज पर इंस्टेंट ई-पैन के विकल्प का चयन करना है। 

How To Download e-PAN Card Know The Complete Process Here
mobile new - फोटो : istock

अब आपकी स्क्रीन पर ई-पैन का नया पेज खुल जाएगा। यहां आपको Click Get New e-PAN के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपको स्क्रीन पर ओपन हुए नए पेज पर आधार नंबर दर्ज करके कंफर्म चेकबॉक्स को चुनना है। इसके बाद जारी रखें बटन पर क्लिक कर देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Download e-PAN Card Know The Complete Process Here
mobile new - फोटो : istock

नेक्स्ट स्टेप पर ओटीपी वेलिडेशन पेज पर मैनें शर्तों को पढ़ लिया है आगे बढ़ने के लिए सहमत हूं पर क्लिक करना है। इसके बाद आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। यह करने के बाद यूआईडीएआई के साथ आधार डिटेल्स वेरिफाई करने के लिए चेकबॉक्स को चुनकर जारी रखें विकल्प का चयन करें। 

विज्ञापन
How To Download e-PAN Card Know The Complete Process Here
mobile new - फोटो : istock

अब आपको वेलिडेशन आधार डिटेल्स पेज पर मैं चेकबॉक्स को स्वीकार करता हूं विकल्प का चयन करके जारी रखें पर क्लिक करना है। यह करते ही आपके मोबाइल पर सक्सेसफुल का मैसेज लिखा आ जाएगा। यहां आपको अपनी एक्नॉलेजमेंट आईडी को नोट करके रखना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed