Indian Railways: भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करता है। भारतीय रेलवे किन्हीं और साधनों की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित और सुगम माध्यम है। ऐसे में ज्यादातर लोग भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। हालांकि, ट्रेनों में सफर करने से पहले आपको टिकट बुक करना जरूरी है। वहीं अगर आपने ट्रेन टिकट को बुक किया है। ऐसे में आप में से कई लोगों ने उस पर WL, RSWL, PQWL, GNWL लिखा जरूर देखा होगा। अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं। ऐसे में आपको इन कूट अक्षरों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप इन कूट अक्षरों को नहीं जानते हैं। इस स्थिति में यात्रा करते समय आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं WL, RSWL, PQWL, GNWL का क्या अर्थ होता है?
Indian Railways: आखिर ट्रेन टिकट पर लिखे WL, RSWL, RQWL, GNWL में क्या होता है अंतर? यहां जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WL
अगर आपके टिकट पर WL लिखा है। इसका मतलब है कि आपकी अभी कंफर्म सीट नहीं हुई है। अभी आप वेटिंग लिस्ट में हैं। ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट पहले WL के टिकट को रद्द किया जा सकता है।
RSWL
आरएसडब्ल्यूएल से तात्पर्य रोड साइड स्टेशन वेटिंग लिस्ट है। RSWL उस दौरान आवंटित की जाती है, जब सीट को रोड साइड स्टेशन तक की यात्रा के लिए बुक किया जाता है। इसमें दूरी प्रतिबंध लागू नहीं होता है। इसमें कंफर्म टिकट की संभावना काफी कम होती है।
RQWL
अगर किसी टिकट को एक मध्यवर्ती स्टेशन से दूसरे मध्यवर्ती स्टेशन के बीच बुक किया जा रहा है। वहीं अगर सामान्य कोटा, दूरस्थ कोटा या पूल्ड कोटा द्वारा कवर नहीं किया जाता है। इस स्थिति में टिकट के लिए रिक्वेस्ट वेटिंग लिस्ट में जा सकती है।
GNWL
सामान्य वेटिंग लिस्ट तब जारी किए जाते हैं, जब वेटिंग लिस्ट वाले टिकट यात्रियों द्वारा अपनी कंफर्म टिकट को रद्द कर दिया जाता है। ये वेटिंग लिस्ट का सामान्य प्रकार है। इस टिकट के कंफर्म होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है।
PM Kisan Yojana: जानिए किस दिन आ सकती है 13वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ