PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। जहां राज्य सरकारें अपने प्रदेशवासियों के लिए कई योजनाएं चलाती हैं, तो वहीं केंद्र सरकार भी देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। उदहारण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए, जिसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना में किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार भी किसानों को 2 हजार रुपये की 14वीं किस्त मिलने वाली है, जिसका इंतजार सभी लाभार्थियों को है। तो चलिए जानते हैं कि पात्र किसानों को 14वीं किस्त कब तक मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6486a046206064416000b5b9","slug":"pm-kisan-yojana-14th-installment-release-date-of-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-2023-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जल्द खत्म हो सकता है किसानों का इंतजार, जून के इस सप्ताह में जारी हो सकती है 14वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: जल्द खत्म हो सकता है किसानों का इंतजार, जून के इस सप्ताह में जारी हो सकती है 14वीं किस्त
Mon, 12 Jun 2023 10:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:06 AM IST
विज्ञापन
14वीं किस्त किसानों को कब मिल सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14वीं किस्त किसानों को कब मिल सकती है?
- फोटो : istock
- 14वीं किस्त से पहले अब तक पात्र किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। बीती 27 फरवरी को किसानों के बैंक खाते में ये किस्त भेजी गई थी। लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों को ये लाभ मिला था।
14वीं किस्त किसानों को कब मिल सकती है?
- फोटो : istock
- वहीं, अब किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पात्र किसानों को 14वीं किस्त के पैसे जून के आखिरी सप्ताह में मिल सकते हैं। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से किस्त जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
14वीं किस्त किसानों को कब मिल सकती है?
- फोटो : istock
ये नहीं ले पाएंगे किस्त का लाभ:-
नंबर 1
- अगर आप पीएम किसान योजना के अंतर्गत किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। आप अगर ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं
विज्ञापन
14वीं किस्त किसानों को कब मिल सकती है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- इसके अलावा योजना से जुड़े लाभार्थियों को भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है। अगर आप किसी कारण ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।